बिहार में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4737 नए मामले सामने आए हैं. वहीं संक्रमण से छह वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गयी. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में 4737 नए मामलों में सबसे अधिक 2566 मामले पटना में सामने आए हैं.
बंगाल में कोरोना के 19,286 नए केस सामने आए, पॉजिटिविटी रेट रिकॉर्ड स्तर पर
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी संक्रमित पाए गए हैं और वह घर पर पृथक-वास में हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने ट्विटर हैंडल पर सोमवार को उक्त जानकारी साझा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार संक्रमित हो गए हैं और चिकित्सकों की सलाह पर वह घर में पृथक वास में हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने सभी से सावधानियां बरतने की अपील की है. बिहार में पिछले मंगलवार को कैबिनेट की बैठक से ठीक पहले प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री सहित कई मंत्री संक्रमित पाये गए थे जिसके बाद मुख्यमंत्री ने पटना में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किए जाने वाले कई कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया था.
कहीं भी भारी भीड़ से कोरोना के मामलों में उछाल आएगा, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ने माना
पिछले एक सप्ताह में पटना के एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर तैनात कई कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. बिहार में वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 20938 है. पिछले 24 घंटों में 151475 नमूनों का परीक्षण किया गया है.
रवीश कुमार का प्राइम टाइम : नागरिकता संशोधन कानून पास कराने में तेजी...तो सरकार, नियम बनाने में ऐसी सुस्ती क्यों?
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं