विज्ञापन

'यह ईशान के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी', अजय जडेजा ने बताया सफलता का अनसुना राज़, 'इस वजह से नाकाम हुए स्टार'

ईशान किशन ने श्रीलंका के खिलाफ मैच के टर्निंग प्वाइंट वाली पारी खेली. और अजय जडेजा की पारखी नजरों ने ईशान की पारी को डिकोड करते हुए उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी करार दिया

'यह ईशान के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी', अजय जडेजा ने बताया सफलता का अनसुना राज़, 'इस वजह से नाकाम हुए स्टार'
अजय जडेजा ने ईशान किशन के बारे में बहुत ही अहम बात कही है
source: X

जापान में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल में भारत अगर 169 रनों तक पहुंचा, तो उसके पीछे इकलौते ईशान किशन जिम्मेदार रहे. यही किशन ही थे, जिन्होंने 46 गेंदों पर 4 चौकों और 5 छक्कों से बिना आउट हुए 80 रन की ऐसी पारी खेली, जो भारत के एशियाड में रजत पदक सुनिश्चित करने में सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट बन सकती. और उनकी इस पारी को अपने समय के दिग्गज क्रिकेटर अजय जडेजा ने इसे ईशान किशन के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी बताया.  होस्ट के सवाल के जवाब में जडेजा बोले, 'यूं तो ईशान किशन करियर में दोहरा शतक भी जड़ चुके हैं. और भी कई शानदार पारियां खेल चुके हैं, लेकिन मेरे हिसाब से यह उनके करियर की सबसे बेहतरीन पारी है.' जड्डू ने आगे बात बढ़ाते हुए कहा,'इसकी सबसे बड़ी वजह  पिच है. यहां की पिच टी20 के लायक नहीं है. इस पर असमान गति और उछाल है और स्ट्रोक खेलना बिल्कुल भी आसान नहीं है. लेकिन इसके बावजूद अगर ईशान किशन ने ऐसी पारी खेली, तो उसके पीछे की वजह बहुत ही खास है.'

ईशान की सफलता का राज

जडेजा ने 'खराब' पिच पर ईशान की शानदार पारी का राज़ बताते हुए कहा, 'जिस इलाके (बिहार, झारखंड) से ईशान से आते हैं, वहां पर ऐसी तरह की पिच होती हैं. आधी-अधूरी तैयार. और वह ऐसी ही पिचों पर खेलते हुए बड़े हैं. यही वजह है कि आज जब उन्हें ऐसी पिच मिली, तो उन्हें बड़ी पारी खेलने में बिल्कुल भी मुश्किल नहीं आई.'

इस वजह से नाकाम हुए बाकी बल्लेबाज

भारत की कुछ मैचों में  कप्तानी कर चुके जडेजा ने कहा, 'भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादातर टी20 मैचों में रनों से भरपूर पिचें मिलती हैं. और जब किसी मुकाबले में जापान जैसी पिच आती है, तो फिर वे नाकाम हो जाते हैं. ईशान  किशन और बाकी बल्लेबाजों के बीच यही अंतर है. जडेजा ने पिच के संदर्भ में उदाहरण देते हुए कहा कि यह ठीक ऐसा है कि आप साल भर पनीर खाते हैं और इसके आदी हो जाते हैं, लेकिन जब खास दिन आपको अलग सब्जी मिल जाती है, तो यह आपको बिल्कुल भी नहीं पचती. यह वजह रही कि सेमीफाइनल मैच में जहां भारत के बाकी बल्लेबाज नाकाम रहे, तो ईशान किशन ने मैच का भाग्य तय करने वाली पारी खेल डाली'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan, India, Sri Lanka, India Vs Sri Lanka 10/01/2026 Insl10012026274308, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com