विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2017

मौसम विभाग 15 नवंबर के बाद जारी करेगा जाड़े का पूर्वानुमान

यह पूर्वानुमान दिसंबर, जनवरी और फरवरी के लिए होगा. आईएमडी का यह दूसरा शीत पूर्वानुमान होगा.

Also Read in
मौसम विभाग 15 नवंबर के बाद जारी करेगा जाड़े का पूर्वानुमान
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के प्रमुख के. जे. रमेश ने रविवार को कहा कि उनका विभाग 15 नवंबर के बाद जाड़े का पूर्वानुमान जारी करेगा. यह पूर्वानुमान दिसंबर, जनवरी और फरवरी के लिए होगा. आईएमडी का यह दूसरा शीत पूर्वानुमान होगा. आईएमडी ने पाया कि देश के अनेक हिस्सों में भीषण ठंड से मौतें होती हैं, इसके बाद पिछले वर्ष से ही उसने शीत ऋतु में पूर्वानुमान देना शुरू किया है.

रमेश ने कहा, 'हम 15 नवंबर के बाद जाड़े का पूर्वानुमान जाहिर करेंगे. पूर्वानुमान से पहले हम कुछ मॉडल (मौसम संबंधी) संचालित कर रहे हैं.' आईएमडी ने पिछले वर्ष सामान्य से अधिक ठंड का पूर्वानुमान जताया था. हालांकि अभी तक 2016 को सर्वाधिक गर्म वर्ष के रूप में दर्ज किया गया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cold Wave, IMD
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com