विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2022

गाजियाबाद में अवैध हथियार निर्माण कारखाने का भंडाफोड़

गाजियाबाद के माचरी चौक को पट्टी गांव से जोड़ने वाली सड़क पर अर्धनिर्मित इमारत में अवैध हथियार कारखाना बनाया गया था

गाजियाबाद में अवैध हथियार निर्माण कारखाने का भंडाफोड़
प्रतीकात्मक फोटो.
गाजियाबाद:

शहर में एक अवैध हथियार कारखाने का भंडाफोड़ कर पूरी तरह से निर्मित 20 और अर्धनिर्मित 16 देशी पिस्तौल बरामद की गयी. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. जिले के विशेष अभियान दल (एसओजी) और जिले की भोजपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस कारखाने का भंडाफोड़ किया गया.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि माचरी चौक को पट्टी गांव से जोड़ने वाली सड़क पर अर्धनिर्मित इमारत में यह अवैध इकाई स्थापित की गई थी.

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने बताया कि छापेमारी शुक्रवार-शनिवार की रात लगभग 2.45 बजे एक गुप्त सूचना पर की गई थी और परिसर से सुभाष खतीक नामक एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Illegal Arms, Factory, Ghaziabad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com