- सिंह ने कहा- यह फैसला प्रशांत किशोर को करना है कि आना है या नहीं
- प्रशांत किशोर ने नीतीश से विवाद के पीछे मुख्य कारण वैचारिक मतभेद बताया
- प्रशांत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में मदद के लिए 'आप' से हाथ मिलाया था
आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने शुक्रवार को कहा कि अगर राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी 'आप' में शामिल होना चाहते हैं तो पार्टी को इसमें कोई आपत्ति नहीं होगी. संजय सिंह ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि "अगर प्रशांत किशोर जी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमें कोई आपत्ति नहीं है. अब यह उनका फैसला है कि आना है या नहीं."
प्रशांत किशोर को जेडीयू से बर्खास्त किए जाने के कुछ दिनों बाद आम आदमी पार्टी नेता का यह बयान आया है. जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का मुखर विरोध करने पर प्रशांत किशोर को पार्टी से हटा दिया है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
इससे पहले मंगलवार को प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के साथ विवाद के पीछे मुख्य कारण वैचारिक मतभेद बताया था. प्रशांत किशोर ने कहा था कि "लोकसभा चुनावों के बाद से हमारे बीच मतभेद था. पहला, वैचारिक स्थिति पर था और दूसरा, मेरे पास उनके साथ इस तरह के मुद्दे हैं. जैसे कि वह एक ही समय में गांधी (महात्मा गांधी) और गोडसे (नाथूराम) दोनों का समर्थन कैसे कर सकते हैं? यह एक साथ नहीं हो सकता." पार्टी (जेडीयू) को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए और एक लाइन चुननी चाहिए.”
प्रशांत किशोर बिहार के रण में किसके खिलाफ और किसके साथ होंगे? यह हैं 'ब्रांड नीतीश' पर हमले के मायने
पिछले साल दिसंबर में प्रशांत किशोर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान में मदद के लिए आम आदमी पार्टी से हाथ मिलाया था.
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर बोला हमला तो सुशील मोदी ने दे डाली नसीहत, पूछे इन सवालों के जवाब...
इस बीच, यूएस फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प के दिल्ली के एक स्कूल में जाने के बारे में संजय सिंह ने कहा कि "केजरीवाल सरकार ने जो काम किया है उसकी चर्चा केवल दिल्ली या भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में हो रही है. यह हमारे लिए सम्मान की बात है. यूएस फर्स्ट लेडी दिल्ली के एक सरकारी स्कूल की हैप्पीनेस क्लास देखने आ रही हैं. "
'आप' नेता ने कहा कि दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक मॉडल को विभिन्न राज्य अपना रहे हैं. संजय सिंह ने कहा कि "हमारे मोहल्ला क्लिनिक मॉडल को विभिन्न राज्यों द्वारा अपनाया जा रहा है. हमारे शिक्षा मॉडल को महाराष्ट्र और झारखंड द्वारा सराहा गया है और वे मॉडल को अपनाने के बारे में सोच रहे हैं."
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को ‘पिछलग्गू'बताए जाने पर दी सफाई, कही ये बात
VIDEO : जेडीयू ने प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को पार्टी से निकाला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं