मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Corona Treatment) सरकार ने सभी अस्पताल जो, आयुष्मान योजना (Ayushman Scheme) में पंजीकृत हैं, उन्हें मई से कोविड उपचार में कार्ड के जरिये उपचार देने को कहा है. लेकिन रविवार को भोपाल के चिरायु अस्पताल का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें अस्पताल का कर्मचारी योजना से इनकार करता दिख रहा है. हालांकि बाद में पूरे घटनाक्रम पर अस्पताल के निदेशक डॉक्टर गोयनका ने वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है.
एमपी में 90 एमएल पैक में बिकेगी देशी शराब, सरकार ने लोगों को जहरीली शराब से बचाने की दी दलील
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
भोपाल में डीआईजी बंगला निवासी योगेश बलवानी का कहना था कि 19 अप्रैल को उन्होंने अपनी मां को कोरोना का इलाज कराने के लिए चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती किया था. मां के पास आयुष्मान भारत योजना का कार्ड भी था इसके बाद भी हॉस्पिटल प्रबंधन ने उपचार के लिए 3 लाख रुपये जमा करवा लिए. शुक्रवार को जब मरीज के बेटे योगेश बलवानी ने हॉस्पिटल प्रबंधन से कहा कि उनके पास आयुष्मान भारत योजना का कार्ड है, तो मैनेजर गौरव बजाज ने ना सिर्फ कार्ड लेने से इनकार कर दिया बल्कि कहा कि वो आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार नहीं करेंगे, जो करना हो कर लो.
Madhya Pradesh Board 2021: रद्द हुई 10वीं की परीक्षा, स्थगित किए गए 12वीं के पेपर
शनिवार को मरीज की मौत हो गई. योगेश का कहना है कि मां का शव बहुत मिन्नत से मिला, लेकिन अस्पताल ने कहा है कि बकाया जमा किये बगैर डिस्चार्ज पेपर और मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं देंगे. हालांकि बाद में निदेशक डॉ अजय गोयनका ने कहा कि सभी आयुष्मान कार्ड धारकों का नियमानुसार इलाज किया जा रहा है. किसी व्यक्ति ने उनका नाम लेकर ग़लत तरीक़े से वीडियो वायरल किया है.
मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना के 7106 नए मामले मिले. यह लगातार सातवां दिन है, जब नए मामले 10,000 से कम रहे हैं. इससे संकेत मिलते हैं कि शिवराज सरकार द्वारा कोरोना कर्फ्यू लगाने सहित अन्य कदमों से प्रदेश में कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है. एमपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना 79 और व्यक्तियों की मौत हुई है. प्रदेश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 6,992 हो गई है.प्रदेश में कोविड-19 के सबसे ज्यादा 1487 नए मामले इंदौर में आए. जबकि भोपाल में 982, ग्वालियर में 387 एवं जबलपुर में 452 नये मामले आए.
कोरोना का कहर बरकरार, एक बार फिर 4,000 से ज्यादा मौतें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं