- कांग्रेस ने कहा था, 'खराबी इंजन में है और बदले डिब्बे जा रहे'
- बुधवार को पीएम मोदी की कैबिनेट का विस्तार किया गया
- 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है
Modi Cabinet 2.0 reshuffle: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के कैबिनेट विस्तार (Cabinet Expansion) को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर पलटवार किया है. पीएम मोदी के कैबिनेट विस्तार पर रिएक्ट करते हुए कांग्रेस की ओर से कहा गया था, 'खराबी इंजन में है और बदले डिब्बे जा रहे हैं! यही तो है “दुर्दशाजीवी मोदी मंत्रिमंडल” के विस्तार की सच्चाई !' कांग्रेस के महासचिव और प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा था कि जिस महामारी का प्रबंधन “नेशनल डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी” के माध्यम से किया जा रहा है, उसके चेयरमैन प्रधानमंत्री स्वयं हैं. क्या वे भी अपने गैर ज़िम्मेदाराना व्यवहार की ज़िम्मेदारी लेंगे? इस्तीफ़ा देंगे? या अकेले स्वास्थ्य मंत्री को बलि का बकरा बना अपना पल्ला झाड़ लेंगे?'सुरजेवाला का यह बयान मंत्रिमंडल फेरबदल के पहले कुछ दिग्गज मंत्रियों के इस्तीफे को लेकर आया था.
कभी साइकिल से संसद पहुंच हुए थे मशहूर, अब कोविड संकट में स्वास्थ्य मंत्रालय संभालेंगे मंडाविया
कांग्रेस नेता सुरजेवाला के इस ट्वीट का केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने करारा जवाब दिया हैं. उन्होंने जवाबी ट्वीट में लिखा, 'फटे गुब्बारे में हवा भरने वाले अब बताएंगे भारत के सबसे सफल प्रधानमंत्री को क्या करना चाहिए?'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फटे गुब्बारे में हवा भरने वाले अब बताएंगे भारत के सबसे सफल प्रधानमंत्री को क्या करना चाहिए?? https://t.co/zchPKTuxEk
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) July 8, 2021
लगता है 'साहब' का आत्मविश्वास अंदर तक हिला हुआ है : मंत्रिमंडल में फेरबदल पर मनीष सिसोदिया
गौरतलब है कि पीएम मोदी के कैबिनेट के बुधवार को हुए विस्तार में 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह के बाद सरकार ने संशोधित कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों की घोषणा की. कैबिनेट विस्तार के बाद गिरिराज के विभाग में भी बदलाव किया गया है, वे अब ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय संभालेंगे. कैबिनेट फेरबदल में जहां कई नए मंत्री बनाए गए हैं, वहीं अच्छा प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों को 'प्रमोट' भी किया गया है. कैबिनेट में शामिल नए मंत्रियों में नारायण राणे, सर्वानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया और पशुपति कुमार पारस प्रमुख हैं. किरेन रिजीजू, हरदीप सिंह पुरी और मनसुख मंडाविया सहित कुछ मंत्रियों को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) से प्रमोट करते हुए कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं