विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2022

फूलमंडी IED मामला : चोरी की बाइक से विस्फोटक लेकर पहुंचे थे संदिग्ध, दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन से हुई बरामद

दिल्ली की गाजीपुर फूल मंडी में 14 जनवरी की सुबह एक लावारिस बैग में आरडीएक्स और अमोनियम नाइट्रेट से भरा आईईडी उपकरण मिला था. इसी मामले की दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल जांच कर रही है.

Ghazipur IED case मामले में स्पेशल सेल को काले रंग की मिली स्प्लेंडर बाइक
नई दिल्ली:

गाजीपुर फूल मंडी में लावारिस बैग में विस्फोटक मिलने के मामले में स्पेशल सेल तफ्तीश में जुटी है. स्पेशल सेल की जांच में पता चला है कि संदिग्धों ने गाजीपुर फूल मंडी में विस्फोटकों को चोरी की बाइक से लाया था. स्पेशल सेल ने इस काले रंग की स्प्लेंडर बाइक को बरामद भी कर लिया है. बाइक दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में खड़ी थी.

सीसीटीवी कैमरे में काले रंग की स्प्लेंडर बाइक देखी गई थी, जिसके बाद से ही इसकी तलाश जारी थी. पुलिस सूत्रों का कहना है कि साल 2020 में दिल्ली के शास्त्री पार्क से बाइक चोरी की गई थी. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा था कि इसी स्प्लेंडर बाइक में बैठकर 2 संदिग्ध गाजीपुर गए थे और IED को प्लांट किया था. इसके बाद दोनों सीमापुरी गए थे. 

q4ea18m
स्पेशल सेल ने बरामद की बाइक. 

गौरतलब है कि गाजीपुर फूल मंडी में मिले आईईडी केस के मामले में पुलिस ने ओल्ड सीमापुरी में एक घर की तलाशी ली थी. यहां आईईडी मिला था. हालांकि,  इस घर में रहने वाले संदिग्ध किरायेदार फरार हैं. स्पेशल सेल की तफ्तीश में पता चला है कि ओल्ड सीमापुरी से मिले IED में 3 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था. ये विस्फोटक गाजीपुर फूल मण्डी में मिले आईईडी से मेल खाते हैं. 

दिल्ली : गाजीपुर IED केस के तार सीमापुरी से जुड़े, संदिग्ध बैग से विस्फोटक बरामद

जिस मकान से IED बरामद हुआ है, वो कासिम नाम के शख्स का है, जिसने कुछ दिन पहले एक लड़के को प्रॉपर्टी डीलर शकील के जरिये अपने मकान का दूसरा फ्लोर एक लड़के को किराए पर दिया था. 10 दिन पहले उसके साथ यहां 3 और लड़के रहने आ गए. पुलिस के पहुंचने से पहले सभी IED का बैग कमरे में छोड़कर फरार हो गए.

बता दें कि दिल्ली की गाजीपुर फूल मण्डी में 14 जनवरी की सुबह एक लावारिस बैग में आरडीएक्स और अमोनियम नाइट्रेट से भरा आईईडी उपकरण मिला था. इस बम को बाद में निष्क्रिय कर दिया गया था. विस्फोटक को एक लोहे के बक्से में छिपाकर काले रंग के बैग में रखा गया था.

ये भी देखें-गाजीपुर IED केस के तार यहां जुड़े, किरायेदार फरार; मकान मालिक से पूछताछ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime News, DELHI NEWS, Ghazipur IED Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com