विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2013

धार्मिक सभा में चली गोलियां, नामधारी पंथ प्रमुख बाल-बाल बचे

एक धार्मिक सभा में झड़प के दौरान गोलियां चल गईं जिसमें नामधारी पंथ प्रमुख ठाकुर उदय सिंह बाल-बाल बच गए। इस घटना में दो लोगों को मामूली चोटें लगी हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अमृतसर: एक धार्मिक सभा में झड़प के दौरान गोलियां चल गईं जिसमें नामधारी पंथ प्रमुख ठाकुर उदय सिंह बाल-बाल बच गए। इस घटना में दो लोगों को मामूली चोटें लगी हैं।

पुलिस ने कहा कि यह झड़प उदय सिंह के अनुयायियों और पंथ के एक अन्य समूह के कार्यकताओं के बीच हुई।

ठाकुर उदय सिंह समूह द्वारा आयोजित एक धार्मिक सभा चल रही थी जिसमें विरोधी गुट के समर्थक घुस आए।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने उदय सिंह और एक अन्य धार्मिक नेता माताचंद कौर के साथ बैठक कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब उनकी मांग नहीं मानी गई, उदय सिंह की मौजूदगी में हवा में दो गोलियां चलाई गईं।

हालांकि उदय सिंह को कोई चोट नहीं आई और वह भारी पुलिस सुरक्षा के साथ स्थल से चले गए।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो गोलियां चलीं और दोनों गुटों के दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
धार्मिक सभा, Firing, नामधारी पंथ प्रमुख
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com