वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (digvijaya singh) ने महंगाई (Inflation)को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) पर निशाना साधा है. उन्होंने Essential Commodities Control Act के प्रावधानों पर अमल न होने को महंगाई का कारण माना है. उन्होंने अपने ट्वीट के साथ एनडीटीवी के रवीश कुमार (Ravish Kumar) के 'प्राइम टाइम' शो की क्लिप भी शेयर की है जिसमें सरसों के तेल सहित खाद्य तेलों की कीमतें आसमान पर पहुंचने के बारे में विस्तार से बताया गया है. इसमें जानकारी दी गई है कि सरसों के तेल और खाद्य तेल की महंगाई का रोजगार करने वालों पर किस तरह से असर पड़ा है. दिग्विजय ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सरसों सस्ती तेल महंगा क्यों? Essential Commodities Control Act के प्रावधानों का अमल नहीं हो रहा. इसी क़ानून का संशोधन कर मोदी शाह सरकार बड़े उद्योगपतियों को फ़ायदा पहुंचाना चाहती है.'
सरसों सस्ती तेल महँगा। क्यों?
— digvijaya singh (@digvijaya_28) September 7, 2021
Essential Commodities Control Act के प्रावधानों का अमल नहीं हो रहा है।
इसी क़ानून का संशोधन कर मोदीशाह सरकार बड़े उद्योगपतियों को फ़ायदा पहुँचाना चाहती हैं। #मोदी_है_तो_महंगाई_है https://t.co/Fqg2Vr32EE
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के कटु आलोचकों में शुमार किया जाता है. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम ने विभिन्न मुद्दों पर लगातार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया है. दिग्विजय ने पिछले माह Manual Scavenging (सीवेज लाइन की मनुष्य के जरिये सफाई) मुद्दे को लेकर ट्वीट करते हुए सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था. उन्होंने लिखा था, 'भाजपा सरकार की एक और झूठ!! Manual Scavenging से पिछले 5 सालों में किसी की मौत नहीं हुई.. झूठ बोलना तो भाजपा से कोई सीखे.' दिग्विजय ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने को लेकर भी 'मोदी है तो महंगाई है' के हैशटैग के साथ ट्वीट किया था.
- - ये भी पढ़ें - -
* महाराष्ट्र के मंत्री ने माना, राज्य में कोरोना की तीसरी लहर आई, फिर से लगेगी पाबंदियां....
* 'स्टूडेंट्स की परेशानियों पर आंखें मूंदे है सरकार', NEET एग्जाम को हरी झंडी पर राहुल गांधी
* RSS पर जावेद अख्तर का बयान गलत, शिवसेना बताए क्यों नहीं कर रही कार्रवाई : BJP
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं