पाकिस्तानी लोगों के संबंध में एनसीपी नेता शरद पवार के बयान को लेकर चुनावी प्रदेश महाराष्ट्र में सरगर्मियों तेज हो गई हैं और सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इसे वोट बैंक की राजनीति बताया. फडणवीस ने यह भी कहा कि बड़े नेताओं को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि क्या उनके बयान से भारत को फायदा हो रहा है या पाकिस्तान का.उन्होंने कहा कि भारत पर निशाना साधने के लिए पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी का इस्तेमाल किया था. इस बीच, पार्टी के वरिष्ठ नेता पर हो रहे हमले के बाद राकांपा ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि वह पवार के बयान को अपने मकसद से तोड़ मरोड़ रहे हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार ने शनिवार को मुंबई में राकांपा कार्यालय में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि वह कई बार पाकिस्तान गए और उनका हमेशा गर्मजोशी से स्वागत किया गया.
महाराष्ट्र CM देवेन्द्र फडणवीस बोले- मुझसे कहा गया तो मोदी मंत्रिमंडल में काम करने में खुशी होगी
-
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में बोलीं बासिस्ट मोहिनी डे: 'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा
मुख्यमंत्री ने महाजनादेश यात्रा के अंतिम चरण में सोमवार को सतारा जिले के कराड में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पवार एक बड़े नेता हैं और बड़े नेताओं को यह समझना चाहिए कि उनके बयानों से भारत को फायदा होगा या पाकिस्तान को. जब राहुल गांधी कश्मीर गए थे तो उन्होंने इसी तरह के बयान दिए थे. गांधी के बयान को आधार बनाते हुए पाकिस्तान ने अगले दिन संयुक्त राष्ट्र में कहा था कि गांधी के विचार उनके (पाकिस्तान) समान हैं. 'पवार के बयानों का राजनीतिक मकसद बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आते जाते रहेंगे लेकिन वोटों की खातिर ऐसे बयान देना ठीक नहीं है. राज्य में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना के रुख में दिखी नरमी, कहा- बीजेपी के साथ गठबंधन 'अटल'
उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि पवार साहब इस बात से अवगत नहीं हैं कि भारतीय मुसलमानों को भारत पर बहुत गर्व है. अगर पवार को लगता है कि अगर वह इस तरह के बयान देते हैं तो मुसलमान उन्हें (NCP को) वोट देंगे, तो वह विचार ही मुसलमानों के साथ अन्याय हैं.' फडणवीस ने कहा कि पवार का बयान राकांपा की 'मानसिकता' को दर्शाता है. फडणवीस पर निशाना साधते हुए, राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि उन्होंने पवार के बयान के अर्थ को नहीं समझा. मलिक ने स्पष्ट किया कि पवार ने केवल अपने अनुभव को साझा किया था जब वह अतीत में बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में पाकिस्तान गए थे.
Video: फडणवीस की जनादेश यात्रा के दौरान मुर्गियां छोड़कर जताया विरोध
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं