विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2021

दिल्ली में सर्दी का सितम जारी, कोहरे की चादर में ढके कई राज्य

दिल्ली (Delhi Weather) समेत उत्तर भारतीय राज्यों में सर्दी का सितम जारी है. पहाड़ी राज्यों की चोटियों पर हिमपात की वजह से ठंड बढ़ गई है.

दिल्ली में सर्दी का सितम जारी, कोहरे की चादर में ढके कई राज्य
कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम रही. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • उत्तर भारत में जारी है सर्दी का कहर
  • कई राज्यों में सुबह से छाया कोहरा
  • उत्तर रेलवे क्षेत्र की 16 ट्रेनें लेट
नई दिल्ली:

दिल्ली (Delhi Weather) समेत उत्तर भारतीय राज्यों में सर्दी का सितम जारी है. पहाड़ी राज्यों की चोटियों पर हिमपात की वजह से ठंड बढ़ गई है. आज (शनिवार) सुबह ओडिशा (Odisha) और उत्तराखंड (Uttarakhand) के कई शहरों में कोहरे की वजह से दृश्यता कम रही. ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर सुबह से ही कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया. वहीं कोहरा व अन्य कारणों के चलते उत्तर रेलवे क्षेत्र की 16 ट्रेनें देरी से चल रही हैं.

भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार, दिल्ली के पालम और सफदरजंग में आज सुबह तापमान क्रमशः 9.4 डिग्री और 9.8 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ घंटों के दौरान अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा और काफी सर्द मौसम रहा. शुक्रवार को मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राज्‍य में सबसे ठंडा चुर्क रहा, जहां का तापमान 3.2 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया.

Weather Update: दिल्ली-NCR में घना कोहरा, पंजाब से बिहार तक कोहराम, कई इलाकों में बारिश के आसार

कश्मीर घाटी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई, हालांकि पारा शून्य से कई डिग्री नीचे रहा. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग चार डिग्री सेल्सियस कम है. पिछली रात शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था.

उत्तर भारत में हिमालयी हवाओं ने बढ़ाई गलन, तीन दिन तक नहीं मिलेगी राहत, जानें मौसम का पूरा हाल

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान कल रात शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उसकी पिछली रात का तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे था. पहलगाम में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उसकी पिछली रात में तापमान शून्य से 9.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था. उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

VIDEO: हरियाणा, राजस्थान के कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे, दिल्ली में कड़ाके की ठंड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Temperature, Delhi Weather, Weather Updates Of Today, Snowfall, Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com