दिल्ली (Delhi Police ) में शराब पीकर वाहन चलाने वाले अब कोरोना महामारी की आड़ लेकर बच नहीं सकेंगे. एक साल बाद दिल्ली पुलिस ने ब्रीद एनालाइजर टेस्ट दोबारा शुरू कर दिया है. दिल्ली पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइविंग (Drunk Driving ) के खिलाफ अपने अभियान को फिर तेज कर दिया है और शनिवार और रविवार को ब्रीद एनालाइजर टेस्ट (breathalyser tests ) के जरिये 90 लोगों को पकड़ा. दिल्ली के स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस मुक्तेश चंदर (Delhi Special Commissioner of Police Muktesh Chander) ने एएनआई से बातचीत में कहा कि हमने खून में अल्कोहल की मात्रा बताने वाला ब्रीद एनालाइजर टेस्ट कोरोना महामारी के आने के बाद बंद कर दिया था, क्योंकि इस दौरान ड्राइवर के पास जाने की जरूरत पड़ती है.
अब कोविड के मामले राजधानी दिल्ली में काफी कम हो गए हैं औऱ लोग मस्ती करने सड़कों पर निकल रहे हैं तो शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है. चंदर ने कहा कि हम ब्रीद एनालाइजर (breath analyzer test ) के लिए डिस्पोजल पाइप का इस्तेमाल कर रहे हैं. हर बार ड्रंक एंड ड्राइविंग से जुड़े इस टेस्ट में नई पाइप का इस्तेमाल किया जाएगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सीनियर ट्रैफिक पुलिस अधिकारी (Delhi Traffic Police ) ने कहा कि अब पार्टी और डिनर के लिए बाहर जाने की प्रवृत्ति फिर से बढ़ी है, लिहाजा हमें शराब पीकर गाड़ी चलाने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, बार-पब औऱ होटलों में भीड़ बढ़ गई है.
लिहाजा हमने शहर में ड्रंक एंड ड्राइविंग पर रोक के लिए निगरानी बढ़ाने का निर्णय़ किया है. ऐसे टेस्ट के दौरान सभी ऐहितयाती उपाय किए जा रहे हैं. ऐसी जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों औऱ ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को पर्याप्त मात्रा में एनालाइजर पाइप, हैंड सैनेटाइजर और मास्क का प्रबंध करने को कहा गया है.
गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना के रोजाना के मामले 50 से भी कम रह गए हैं. होटल, पब-बार समेत सभी तरह की आर्थिक और मनोरंजन की गतिविधियों को भी छूट दे दी गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं