विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2021

दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो ईनामी सुपारी किलर, 2020 से थे वांटेड

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक, 5 सितंबर 2020 को 2 स्कूटी सवार बदमाश आमिर और गगन ने एकता जोशी नाम की किन्नर की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो ईनामी सुपारी किलर, 2020 से थे वांटेड
दिल्ली पुलिस सेल की टीम ने दिल्ली पुलिस से वांटेड 2 कांट्रेक्ट किलर को गिरफ्तार किया है
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने डेढ़ लाख इनामी सुपारी किलर को गिरफ्तार कर उत्तरी पूर्वी दिल्ली में हुए एक किन्नर की हत्या का खुलासा किया है. पूछताछ में खुलासा हुआ कि किन्नरों के इलाके में बर्चस्व की लड़ाई को लेकर एक गुट के किन्नरों ने दूसरे गुट के किन्नर की हत्या के लिए 55 लाख की सुपारी दी थी. दिल्ली पुलिस सेल की टीम ने दिल्ली पुलिस से वांटेड 2 कांट्रेक्ट किलर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार गगन पंडित दिल्ली के पश्चिम विहार का रहने वाला है, इस पर दिल्ली पुलिस ने 1 लाख का इनाम रखा हुआ था, जबकि गिरफ्तार वरुण पंडित पर 50 हजार का इनाम था. गगन और वरुण दिल्ली के जीटीबी एंक्लेव में 5 सितंबर 2020 को एक किन्नर की हत्या के केस से वांटेड था.

पुलिस ने 'नासा के कैमरे' से डराया, हत्या के आरोपियों ने जुर्म कबूल किया

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक, 5 सितंबर 2020 को 2 स्कूटी सवार बदमाश आमिर और गगन ने एकता जोशी नाम की किन्नर की गोली मारकर हत्या कर दी थी. गिरफ्तार 1 लाख के इनामी गगन पंडित ने पूछताछ में बताया किन्नर एकता जोशी की हत्या के 55 लाख रुपये सुपारी मिली थी और हत्याकांड को 7 लोगों में अंजाम दिया था. गगन ने बताया कि वो किन्नर एकता जोशी हत्याकांड का मास्टरमाइंड था. गगन के मुताबिक, किन्नरों के एक दूसरे ग्रुप के सदस्य मंजूर इलाही ने गगन से संपर्क किया था और किन्नर एकता जोशी और उसकी सौतेली मां अनिता जोशी की हत्या के लिए कहा था और 55 लाख की सुपारी दी थी.

दिल्ली में महिला को 25 बार चाकुओं से गोदा, आरोपी पति गिरफ्तार

स्पेशल सेल के मुताबिक, ट्रांसजेंडर एक एक ग्रुप जिसे सोनम और वर्षा नाम किन्नर लीड करती हैं, फरीदाबाद से और मंजूर इलाही के साथ कमल हेड करती हैं. जीटीबी एंक्लेव से इन चारों किन्नरों की जीटीबी एंक्लेव में रहने वाली किन्नर एकता जोशी और उसकी सौतेली मां अनिता जोशी से दिल्ली के यमुनापार इलाके में पैसों के कलेक्शन को लेकर बर्चस्व की लड़ाई थी, जो बाद में कट्टर दुश्मनी में बदल गई, जिसके बाद 4 किन्नरों के ग्रुप ने किन्नर एकता ऑयर उसकी मां को रास्ते से हटाने के लिए 55 लाख की सुपारी गगन और उसके ग्रुप को दे दी. 5 सितंबर 2020 को गगन ने एकता पर 6 गोलियां चलाईं थीं, जिसमें एकता की मौत हो गयी थी. गगन ऑयर और वरुण को दिल्ली पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब वो स्कार्पियो में सवार हो कर किसी दूसरी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, दोनों के पास हथियार और कारतूस बरामद किया गया है. गगन पर हत्या, हत्या की कोशिश, लूट के कई मामले दिल्ली और यूपी में दर्ज हैं.

Video: दिल्ली : गैंगस्टर कुलदीप फज्जा एनकाउंटर में ढेर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kinnar Murder, Delhi Kinnar Murder, Delhi Police Special Cell
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com