राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में कुछ बढ़ोतरी देखी गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 200 नए मामले सामने आए हैं.एक महीने बाद पहली बार दिल्ली में कोरोना के केस 200 के आंकड़े के पार पहुंचे हैं. इससे पहले 22 जनवरी को 266 केस आए थे. पिछले 24 घंटे के दौरान दो लोगों की मौत हुई है.
दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट भी 22 जनवरी के बाद सबसे ज्यादा रहा है. 22 जनवरी को 0.37% पॉजिटिविटी रेट था जबकि आज 0.36% हो गया. रिकवरी रेट दिल्ली में 98.11% रहा है. जबकि एक्टिव मरीज़ों की संख्या 0.17% हो गई है. दिल्ली में डेथ रेट 1.71% है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
हालांकि पॉजिटिविटी रेट यानी कुल जांच के मुकाबले मरीजों के मिलने की दर 0.36% हो गई है. पिछले 24 घंटे में 200 नए मामले मिलने के साथ कुल मामले 6,38,373 हो गए हैं.पिछले 24 घंटे में 115 मरीज ठीक हुए हैं. अब तक कुल 6,26,331 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.
पिछले 24 घंटे में कोरोना से दो मौतें हुई हैं और कुल मौतों की संख्या 10,905 पहुंच गई है. राजधानी में एक्टिव मामले 1137 हैं. पिछले 24 घंटों में हुए 56,168 टेस्ट हुए हैं. कुल मिलाकर अब तक कुल 1,21,28,677 टेस्ट हो गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं