विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2021

Delhi में एक माह में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले मिले, पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ा

Delhi Corona Cases : पॉजिटिविटी रेट भी 22 जनवरी के बाद सबसे ज्यादा रहा है. 22 जनवरी को 0.37% पॉजिटिविटी रेट था जबकि आज 0.36% हो गया. रिकवरी रेट दिल्ली में 98.11% रहा है. जबकि एक्टिव मरीज़ों की संख्या 0.17% हो गई है. दिल्ली में डेथ रेट 1.71 फीसदी है.

Delhi में एक माह में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले मिले, पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ा
Delhi में कोरोना वायरस से 24 घंटों के दौरान 2 लोगों की मौत हुई

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में कुछ बढ़ोतरी देखी गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 200 नए मामले सामने आए हैं.एक महीने बाद पहली बार दिल्ली में कोरोना के केस 200 के आंकड़े के पार पहुंचे हैं. इससे पहले 22 जनवरी को 266 केस आए थे. पिछले 24 घंटे के दौरान दो लोगों की मौत हुई है.

दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट भी 22 जनवरी के बाद सबसे ज्यादा रहा है. 22 जनवरी को 0.37% पॉजिटिविटी रेट था जबकि आज 0.36% हो गया. रिकवरी रेट दिल्ली में 98.11% रहा है. जबकि एक्टिव मरीज़ों की संख्या 0.17% हो गई है. दिल्ली में डेथ रेट 1.71% है. 

हालांकि पॉजिटिविटी रेट यानी कुल जांच के मुकाबले मरीजों के मिलने की दर 0.36% हो गई है. पिछले 24 घंटे में 200 नए मामले मिलने के साथ कुल मामले 6,38,373 हो गए हैं.पिछले 24 घंटे में 115 मरीज ठीक हुए हैं. अब तक कुल 6,26,331 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. 

पिछले 24 घंटे में कोरोना से दो मौतें हुई हैं और कुल मौतों की संख्या 10,905 पहुंच गई है. राजधानी में एक्टिव मामले 1137 हैं. पिछले 24 घंटों में हुए 56,168 टेस्ट हुए हैं. कुल मिलाकर अब तक कुल 1,21,28,677 टेस्ट हो गए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Corona Cases, Delhi Corona Active Cases, Delhi Corona Deaths
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com