विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2021

दिल्ली: चोरी के शक में फार्महाउस मालिक ने पिटाई की, फिर कुत्तों ने काटा, शख्स की हुई मौत

पुलिस के मुताबिक 4:30 बजे वहां से नबाब अंसारी नाम का शख्स निकल रहा था उसने शव देखकर पुलिस को फोन किया और फिर पुलिस ने शव बरामद किया.

दिल्ली: चोरी के शक में फार्महाउस मालिक ने पिटाई की, फिर कुत्तों ने काटा, शख्स की हुई मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर.
नई दिल्ली:

दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में एक फार्महाउस के मालिक ने चोरी के शक में एक शख्स पर डंडे से हमला कर दिया. घायल शख्स जब जाने बचाने के लिए बाहर भागा तो उस पर कुत्तों ने हमला कर काट लिया. घायल शख्स कई घंटे बाहर ही पड़ा रहा और उसकी मौत हो गयी. पुलिस हत्या का केस दर्ज कर फार्महाउस के मालिक की तलाश कर रही है. दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के मुताबिक,16 साल का संदीप महतो अपने पिता के साथ  समालखां में रहता है, उसके पिता पेशे से ड्राइवर हैं. वो बुधवार सुबह करीब 11 बजे अपने 2 दोस्तों के साथ कापसहेड़ा के एक फार्महाउस में घुस रहा था. फार्महाउस के गार्ड को शक हुआ कि ये चोरी करने आये हैं. इसी बीच फार्महाउस का मालिक प्रकृति संधू भी आ गया. 

दिल्ली: 30 रुपयों के फटे नोट से सुलझी डबल मर्डर की गुत्थी, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

इसी बीच संदीप के साथी तो भाग गए लेकिन से संदीप को फार्महाउस के मालिक ने पकड़ लिया और डंडे से हमला कर दिया. जिससे संदीप के सिर में चोट लग गयी. इसके बाद संदीप जान बचाने के लिए फार्महाउस के बाहर भागा लेकिन बाहर जाते ही उस पर कुत्तों ने हमला कर काट लिया. संदीप फार्महाउस के बाहर ही कई घंटे पड़ा रहा और उसकी मौत हो गयी.

दिल्ली में अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले दो कॉल सेंटरों का भंडाफोड़, 94 अरेस्ट

पुलिस के मुताबिक 4:30 बजे वहां से नबाब अंसारी नाम का शख्स निकल रहा था उसने शव देखकर पुलिस को फोन किया और फिर पुलिस ने शव बरामद किया. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी फार्महाउस मालिक की तलाश शुरू कर दी है. प्रकृति संधू गुरुग्राम में रहता है और उसकी गिल संधू ट्रांसपोर्ट नाम से कंपनी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Farmhouse Owner Thrashed, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com