विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2022

दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक आज, नाइट कर्फ्यू सहित इन मुद्दों पर हो सकता है फैसला

जानकारी के मुताबिक इस बैठक में नाइट कर्फ्यू, बार और रेस्तरां में आधी क्षमता में बैठने की अनुमति और रात आठ बजे तक गैर-जरूरी दुकानों को बंद करने सहित शेष कोविड प्रतिबंध हटाने पर चर्चा हो सकती है. 

दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक आज, नाइट कर्फ्यू सहित इन मुद्दों पर हो सकता है फैसला
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल शामिल होंगे
नई दिल्ली:

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक आज शुक्रवार 12:30 पर आयोजित होगी. जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के अलागा नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल शामिल होंगे. जानकारी के मुताबिक इस बैठक में नाइट कर्फ्यू, बार और रेस्तरां में आधी क्षमता में बैठने की अनुमति और रात आठ बजे तक गैर-जरूरी दुकानों को बंद करने सहित शेष कोविड प्रतिबंध हटाने पर चर्चा हो सकती है. 

दिल्ली में शेष कोविड प्रतिबंध हटाए जाने की संभावना, डीडीएमए की बैठक शुक्रवार को

बता दें कि कोरोना के स्वरूप ‘ओमिक्रॉन' की वजह से आई तीसरी लहर की रफ्तार कम होने के साथ ही सप्ताहांत कर्फ्यू, मेट्रो ट्रेनों और बसों में आधी क्षमता में ही बैठने की अनुमति, मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों को बंद रखने जैसे कई प्रतिबंधों को हाल में प्राधिकरण ने हटा दिया था.

दिल्ली में सस्ती शराब पाने को दुकानों पर जुट रही भीड़, DDMA ने वाइन शॉप मालिकों को दी चेतावनी

हालांकि एक नगर निगम क्षेत्र में केवल एक साप्ताहिक बाजार की अनुमति, बसों और मेट्रो ट्रेनों में यात्री के खड़ा होकर यात्रा नहीं करने, रेस्तरां, बार और सिनेमाघरों में बैठने की क्षमता की 50 प्रतिशत की सीमा और शादी हॉल में शादियों को छोड़कर कोई गतिविधि नहीं होने जैसे कई प्रतिबंधों में अभी ढील नहीं दी गई है.

दिल्‍ली में खुलेंगे स्‍कूल और कॉलेज, DDMA के साथ बैठक के बाद दिल्‍ली सरकार का ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Covid Restrictions, Delhi Corona Cases, Ddma Meeting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com