विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2021

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 47 नए मामले आए सामने, नहीं हुई किसी की मौत

Delhi Corona Cases: दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 47 नए मामले सामने आए जिसके बाद राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14,38,868 हो गई. गुरुवार को लगातार दूसरे इस वायरस की वजह से यहां किसी मरीज की जान नहीं गई और मृतकों की संख्या 25,087 स्थ‍िर है.

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 47 नए मामले आए सामने, नहीं हुई किसी की मौत
दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 0.06 फीसदी हो गई है
नई दिल्ली:

Delhi Corona Cases: दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 47 नए मामले सामने आए जिसके बाद राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14,38,868 हो गई. गुरुवार को लगातार दूसरे इस वायरस की वजह से यहां किसी मरीज की जान नहीं गई और मृतकों की संख्या 25,087 स्थ‍िर है. यहां कोरोना संक्रमण दर 0.06 फीसदी हो गई है जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 400 हो गई है. यहां कोरोना संक्रमण दर 0.06 फीसदी हो गई है जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 400 हो गई है. दिल्ली में फिलहाल होम आइसोलेशन में 109 मरीज हैं और रिकवरी रेट 98.23 फीसदी हो गई है.


- 24 घंटे में आए 47 केस, 0.06 फीसदी हुई कोरोना संक्रमण दर
- सक्रिय मरीजों की संख्या 400
- होम आइसोलेशन में 109 मरीज
- सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.027 फीसदी
- रिकवरी दर 98.23 फीसदी
- 24 घंटे में सामने आए 47 केस, कुल आंकड़ा 14,38,868
- 24 घंटे में डिस्चार्ज हुए 39 मरीज, कुल आंकड़ा 14,13,381
- 24 घंटे में हुए 72,386 टेस्ट, टेस्ट का कुल आंकड़ा 2,77,68,859 (RTPCR टेस्ट 50,425 एंटीजन 21,961)
- कंटेन्मेंट जोन्स की संख्या- 97
- कोरोना डेथ रेट- 1.74 फीसदी

बेंगलुरु का एक रेसिडेंशियल स्कूल कोरोना का क्लस्टर बना

अगर पूरे देश की बात करें तो भारत में गुरुवार यानी 30 सितंबर, 2021 को पिछले 24 घंटे में नए COVID-19 केसों में 24.7 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 23,000 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए. देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 23,529 मामले दर्ज हुए. बुधवार को ये आंकड़े 18,870 थे. गुरुवार के आंकड़ों के बाद अब देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 33,739,980 हो चुकी है. पिछले एक दिन में 311 लोगों की मौत हुई है. मौतों का आंकड़ा बुधवार से कम है.

- - ये भी पढ़ें - -
* कोरोना के मद्देनज़र दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर छठ पूजा करने पर रोक
* COVID-19 के हर तीन मरीज में कम से कम एक में कोविड के दीर्घकालीन लक्षण : अध्ययन
* कोरोना का क्लस्टर बना बेंगलुरु का एक रेसिडेंसियल स्कूल, 60 बच्चे हुए संक्रमित
* कोरोना वायरस संक्रमण का प्रकोप लंबे समय तक रह सकता है : WHO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Coronavirus Updates, Delhi Corona, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com