विज्ञापन

कौन है भारत का भविष्य? सनथ जयसूर्या के बयान से वर्ल्ड क्रिकेट में मची खलबली

सनथ जयसूर्या ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि वैभव को अपना नैसर्गिक और आक्रामक खेल खेलने की आजादी मिलनी चाहिए. जयसूर्या ने उन्हें भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए बड़ा निवेश बताया है.

कौन है भारत का भविष्य? सनथ जयसूर्या के बयान से वर्ल्ड क्रिकेट में मची खलबली
सनथ जयसूर्या
@BCCI/X

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने देश के युवा सेंसेशन बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि वैभव को उनका नैसर्गिक गेम खेलने दीजिए. उनके पास डेवलप होने के लिए पर्याप्त समय है. मौजूदा समय में उन्हें अपनी अटैकिंग क्रिकेट खेलने की आजादी मिलनी चाहिए. बीते शुक्रवार (30 अक्टूबर 2026) को जयसूर्या ने आर्थिक राजधानी मुंबई में इंडियन सॉफ्टबॉल क्रिकेट लीग में मुंबई रॉयल्स और महाराष्ट्र सुपर स्ट्राइकर्स की जर्सी के लॉन्च के मौके पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, 'उसे लंबा रास्ता तय करना है. मगर इंडिया के लिए वह अच्छा भविष्य है. उसे अपना नैचुरल गेम खेलने दें और अपना काम करने दें, जो कि इंडियन क्रिकेट के लिए एक अच्छा इन्वेस्टमेंट होगा.'

खास मौके पर श्रीलंकाई दिग्गज ने भारत के बल्लेबाजों की भी सराहना की. उन्होंने कहा, 'टैलेंटेड क्रिकेटर अच्छा खेल रहे हैं. इंडिया में टैलेंट है और वह मौजूदा समय में अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं.'

अभिषेक शर्मा की तारीफ करते हुए जयसूर्या ने कहा, 'वह ऑलराउंडर खिलाड़ी है. आप यह नहीं कह सकते कि वह किसी खास चीज में मजबूत है. वह मैदान के किसी भी हिस्से में खेल सकता है, जो कि काफी अच्छी बात है.'

कौन हैं सनथ जयसूर्या? 

सनथ जयसूर्या श्रीलंका के पूर्व कप्तान हैं. जिन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी टीम की तरफ से 1989 से 2011 के बीच कुल 582 मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच 647 पारियों में वह 34.25 की औसत से 20966 रन बनाने में कामयाब रहे. जयसूर्या के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 42 शतक और 103 अर्धशतक दर्ज है. 340 रनों की खेली गई तीहरी शतकीय पारी उनकी एक मैच की एक पारी में खेली सर्वोच्च पारी रही. वहीं गेंदबाजी के दौरान वह 529 पारियों में 437 सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहे. 

यह भी पढ़ें- अर्शदीप नंबर- 1, बुमराह नंबर- 2, अक्षर नंबर- 3, भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप- 10 गेंदबाज
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Vaibhav Sooryavanshi, Sanath Jayasuriya, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com