विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2021

दिल्ली में लगातार छठे दिन कोरोना से नहीं हुई एक भी मौत, 24 घंटे में आए 17 नए मामले

Delhi Corona Cases: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण फिलहाल काबू में नजर आ रहा है. सोमवार को लगातार छठे दिन इस जानलेवा वायरस से किसी भी मरीज की जान नहीं गई.

दिल्ली में लगातार छठे दिन कोरोना से नहीं हुई एक भी मौत, 24 घंटे में आए 17 नए मामले
Delhi Corona Cases: दिल्ली में अब तक सामने आए कुल मामलें की संख्या 14,38,250 है
नई दिल्ली:

Delhi Corona Cases: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण फिलहाल काबू में नजर आ रहा है. सोमवार को लगातार छठे दिन इस जानलेवा वायरस से किसी भी मरीज की जान नहीं गई और यहां मृतकों की कुल संख्या 25,083 पर स्थ‍िर बनी हुई है. वहीं पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 17 नए मामले सामने आए. यहां सक्रीय मरीजों की संख्या 377 हो गई है जब‍कि अब तक सामने आए कुल मामलें की संख्या 14,38,250 है.

- केस, 0.04 फीसदी है कोरोना संक्रमण दर
- सक्रिय मरीजों की संख्या 377
- होम आइसोलेशन में 97 मरीज
- सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.026 फीसदी
- रिकवरी दर 98.22 फीसदी
- 24 घंटे में सामने आए 17 केस, कुल आंकड़ा 14,38,250 
- 24 घंटे में डिस्चार्ज हुए 30 मरीज, कुल आंकड़ा 14,12,790
24 घंटे में हुए 40,399 टेस्ट, टेस्ट का कुल आंकड़ा 2,65,30,193 (RTPCR टेस्ट 30,266 एंटीजन 10,133)
- कंटेन्मेंट जोन्स की संख्या- 92
- कोरोना डेथ रेट- 1.74 फीसदी

केरल में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, 24 घंटे में 20 हजार से ज्यादा केस

अगर पूरे देश की बात की जाए तो सोमवार को भारत में कोरोना के 27,254 नए मामले दर्ज किए गए. वहीं पिछले 24 घंटे में 219 लोगों की मौत  हुई है. पिछले 24 घंटे में 53,38,945 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ. अब तक कुल 74,38,37,643 वैक्सीनेशन हो चुका है. पिछले 24 घंटे में 27,254 केस सामने आए जिससे कोरोना के कुल मामलों की संख्या 33, 264175 हो गई है. वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 374,269 हो गई है. पिछले 24 घंटे में 37,687 लोग कोरोना से ठीक हुए, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 32,447,032 हो गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Coronavirus Updates, Delhi Corona, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com