भारत में 27,254 नए COVID-19 केस, पिछले 24 घंटे में 4.7 फीसदी कमी हुई है. वहीं पिछले 24 घंटे में 219 लोगों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में 53,38,945 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ. अब तक कुल 74,38,37,643 वैक्सीनेशन हो चुका है. पिछले 24 घंटे में 27, 254 केस सामने आए जिससे कोरोना के कुल मामलों की संख्या 33, 264175 हो गई है. वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 374, 269 हो गई है. पिछले 24 घंटे में 37, 687 लोग कोरोना से ठीक हुए, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 32, 447, 032 हो गई है. वहीं कुल मौतों की बात करें तो उनकी संख्या 442, 874 हो गई है. कोरोना की रिकवरी रेट 97.54 प्रतिशत पर है. वीकली पोजिटिविटी रेट 2.11 प्रतिशत है, जो कि पिछले 80 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे है. डेली पोजिटिविटी रेट 2.26 प्रतिशत है, जो कि पिछले 14 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे है.
गोवा में 38 नए मामले सामने आए
गोवा से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में 38 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 1,74,837 हो गई है जबकि 74 लोगों के ठीक होने के साथ ही राज्य में 1,70,882 लोग अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 3,217 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 738 मामले उपचाराधीन हैं .
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दिल्ली में 22 नए मामले सामने आए
दिल्ली में कोरोनावायरस से लगातार पांचवें दिन एक भी मौत नहीं हुई. रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक- दिल्ली में कोविड-19 से अब तक 25,083 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, पिछले 24 घंटे कोरोना के 22 नए मामले दर्ज किए गए हैं. कोरोना संक्रमण दर 0.04 फीसदी है. सक्रिय मरीजों की संख्या 390 है, जिसमें से होम आइसोलेशन में 101 मरीज हैं. सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.027 फीसदी और रिकवरी दर 98.22 फीसदी है.
महाराष्ट्र में 3,623 नए मामले सामने आए
महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,623 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 64,97,877 हो गए. स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि महामारी से 46 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 1,38,142 पर पहुंच गई. राज्य में अब तक कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद कुल 63,05,788 लोग ठीक हो चुके हैं. राज्य में मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है और ठीक होने की दर 97.04 प्रतिशत है. अभी 50,400 मरीज उपचाराधीन हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं