विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2021

AIIMS में एक्सरे रिपोर्ट का लंबा इंतजार खत्म, नई सुविधा से दूर होगी मरीजों की तकलीफ

एम्स में केवल सुबह 8 से 10 बजे तक ही सैंपल कलेक्शन होता था. केंद्रीय मंत्री की दखल के बाद अब सैंपल कलेक्शन सुबह 8 से साढ़े 3 बजे तक होने लगा है.

AIIMS में एक्सरे रिपोर्ट का लंबा इंतजार खत्म, नई सुविधा से दूर होगी मरीजों की तकलीफ
दिल्ली एम्स में एक्सरे रिपोर्ट का इंतजार हुआ खत्म. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

दिल्ली एम्स (Delhi Aiims) में एक्सरे रिपोर्ट (x-ray) को लेकर लंबे समय से परेशानी झेल रहे मरीजों को अब राहत मिलने वाली है. अभी तक दिल्ली एम्स में एक्सरे रिपोर्ट के लिए मरीजों को भटकना पड़ता था. ओपीडी और इंडोर मरीजों के लिए नई सुविधा लाई गई है. इस सुविधा के तहत एक्सरे के तुरंत बाद मरीजों को एक्सरे की हार्ड कॉपी मिल जाएगी. इतना ही नहीं 24 घंटे के भीतर UHID पर रिपोर्ट दे दी जाएगी. UHID पर रिपोर्ट अपलोड होने के बाद डॉक्टर रिपोर्ट को अपने कम्प्यूटर पर ही देख लेंगे.

मरीजों की दिक्कतों के देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस बारे में दिशा निर्देश जारी किया था. उन्होंने प्रशासन से स्पष्ट कहा था कि मरीजों को रिपोर्ट के लिए लंबे समय इंतजार न कराया जाए. मांडविया के दखल के बाद एम्स में जांच के लिए लैब का समय भी बढ़ा दिया गया है.

इससे पहले एम्स में केवल सुबह 8 से 10 बजे तक ही सैंपल कलेक्शन होता था. केंद्रीय मंत्री की दखल के बाद अब सैंपल कलेक्शन सुबह 8 से साढ़े 3 बजे तक होने लगा है. केवल दो घंटे सैंपल कलेक्शन का समय होने और एक्सरे की रिपोर्ट मिलने में देरी होने से देश भर से मरीज और उनके परिजन परेशान होते थे.

यह भी पढ़ेंः

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AIIMS, Delhi AIIMS, Mansukh Mandaviya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com