विज्ञापन

AIIMS नागपुर में मेस के खाने में निकले कीड़े, सब्जी में दिखी मक्खी, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

AIIMS नागपुर के छात्रों ने मेस के खाने में तली हुई इल्ली, कीड़े और गंदगी मिलने का आरोप लगाया, जिसके बाद प्रशासन ने सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर जांच शुरू की. प्रशासन ने स्वच्छता पर 'जीरो टॉलरेंस' की बात कही और मेस ठेकेदार पर कार्रवाई की चेतावनी दी है.

AIIMS नागपुर में मेस के खाने में निकले कीड़े, सब्जी में दिखी मक्खी, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
  • AIIMS नागपुर के हॉस्टल मेस में छात्रों ने खाने में कीड़े और तली हुई इल्ली मिलने का गंभीर आरोप लगाया है.
  • छात्रों ने तली हुई इल्ली, मरा हुआ कीड़ा, मक्खी जैसी चीज और स्पंज जैसा पदार्थ खाने में पाए जाने की बात कही है.
  • मेस की जिम्मेदारी फरवरी से नए ठेकेदार को मिली है और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है.

AIIMS नागपुर में बुधवार शाम (25 फरवरी 2026) छात्रों ने हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े और तली हुई इल्ली (caterpillar) मिलने का गंभीर आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर छात्रों द्वारा पोस्ट किए गए फोटो और वीडियो ने मामले को और संवेदनशील बना दिया.

क्या मिला खाने में? 

छात्रों का दावा है कि एक प्लेट में तली हुई इल्ली मिली, फलों पर मरा हुआ कीड़ा दिखा, सब्जी में मक्खी जैसी चीज थी और मशरूम करी में स्पंज जैसा पदार्थ मिला. कुछ छात्रों का कहना है कि उन्हें यह तब पता चला जब वे आधा भोजन खा चुके थे, जिससे स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ गई है.

1 फरवरी से नए ठेकेदार को मिली है मेस की जिम्मेदारी

Latest and Breaking News on NDTV

एम्स-नागपुर प्रशासन ने कहा कि अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. केवल सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर जांच शुरू की गई है. डीन, वरिष्ठ डॉक्टर और अधिकारी भी इसी मेस में खाना खाते हैं, इसलिए लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 1 फरवरी से कार्यभार संभालने वाले मेस ठेकेदार की जिम्मेदारी तय की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी.

साजिश की आशंका भी जताई गई

कुछ छात्रों और प्रशासन ने यह संभावना भी जताई कि यह किसी की शरारत या साजिश भी हो सकती है. क्योंकि वायरल होने से पहले किसी ने औपचारिक शिकायत नहीं की. स्टूडेंट्स काउंसिल ने भी कहा कि उनके पास छात्रों से कोई शिकायत नहीं आई है.

मेस में अव्यवस्था की शिकायतें भी सामने आईं

छात्रों ने मेस में भीड़, कम जगह, काउंटर पर पर्याप्त कर्मचारी न होने जैसी समस्याएं भी उठाईं हैं. प्रशासन ने माना कि एक काउंटर खाली रहने से भीड़ हुई और ठेकेदार को इसे तुरंत सुधारने के लिए कहा गया है.

प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. मेस ठेकेदार पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है. इस घटना के बाद छात्र चिंता में हैं, लेकिन लिखित शिकायतें नहीं मिली हैं. AIMS प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता, सुरक्षा और भोजन की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

लेखक के बारे में
img
Sanjay Tiwari
journalist
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AIIMS Nagpur, AIIMS, AIIMS Nagpur Hostel MESS, AIIMS Nagpur Hostel MESS BAD FOOD
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com