विज्ञापन

Fatty Liver Diet: लिवर को बनाना है हेल्दी, तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 10 फूड्स

Fatty Liver Diet: फैटी लीवर की समस्या कई कारण से हो सकती है. अगर आप भी इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो डॉक्टर द्वारा बताएं इन 10 फूड्स को करें डाइट में शामिल.

Fatty Liver Diet: लिवर को बनाना है हेल्दी, तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 10 फूड्स
Fatty Liver Diet: फैटी लिवर की समस्या में कौन से फूड्स खाएं.

Fatty Liver Diet: फैटी लीवर का मतलब लीवर कोशिकाओं में अधिक फैट (Fat) जमा होना. फैटी लिवर की समस्या मोटापा, टाइप 2 डायबिटीज और हाई कॉलेस्ट्रोल के कारण हो सकता है. दरअसल फैटी लिवर होने की एक वजह जरूरत से ज्यादा एल्कोहल का सेवन है. लेकिन इसे हेल्दी खान-पान और लाइफस्टाइल से काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. डॉ. सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि फैटी लिवर के लिए कौन से फूड्स बेस्ट हैं. तो चलिए जानते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

फैटी लिवर की समस्या क्यों होती है- Fatty Liver Kyu Hota Hai)

फैटी लिवर की समस्या के कई कारण है, जैसे एल्कोहल, मोटापा, इंसुलिन रेजिस्टेंस, हाई कॉलेस्ट्रोल और कुछ दवाएं. 

लिवर लिवर के लिए कौन से फूड्स हैं बेस्ट- (Fatty Liver Mein Kya Khaye)

  • एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल
  • बेरीज
  • एवोकाडो
  • अखरोट
  • गोभी और ब्रोकली
  • स्टील कट ओट्स
  • ग्रीन टी
  • कॉफी
  • टोफू या टेम्पेह
  • लहसुन

1. एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल- 

एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल फैटी लिवर के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि यह मोनोअनसैचुरेटेड फैट, पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो लिवर में जमा फैट को कम करने और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं.

2. बेरीज-

फैटी लिवर के लिए ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, क्रैनबेरी और रास्पबेरी जैसी बेरीज बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं. इनमें मौजूद एंथोसायनिन (एंटीऑक्सीडेंट) लिवर को नुकसान से बचाते हैं, सूजन कम करते हैं और फैट जमने की प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं.

3. अकरोट-

एवोकाडो एक ऐसा सुपरफूड है, जो लिवर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर से लड़ने में मदद कर सकता है.

4. गोभी और ब्रोकोली-

लिवर पर जमा फैट को हटा सकती है गोभी और ब्रोकोली जैसी सब्जियां.

5. स्टील कट ओट्स-

फैटी लिवर की समस्या को कंट्रोल करने और कम करने के लिए स्टील कट ओट्स (Steel-cut Oats) को एक बेहतरीन और हेल्दी ऑप्शन माना जाता है.

6. ग्रीन टी-

ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट (कैटेचिन) लिवर में फैट स्टोर को कम करने, सूजन को कम करने और लिवर एंजाइम के लेवल में सुधार करने में मददगार हैं. 

7. कॉफी-

कॉफी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो फैटी लिवर को कम करने में मदद कर सकते हैं.

8. टोफू या टेम्पेह-

फैटी लिवर के लिए टोफू (Tofu) और टेम्पेह (Tempeh) दोनों ही बेहतरीन ऑप्शन हैं.

9. लहसुन-

लहसुन लिवर में जमा फैट को कम करने, टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और लिवर एंजाइमों को एक्टिव करने में मददगार है. 

ये भी पढ़ें-  आ रहीं हैं गर्मियां: डॉक्टर ने बताया बाहर गन्ने का जूस पीने से पहले किन बातों का रखें ख्याल

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fatty Liver Diet, Aiims Trained Doctor Suggests 10 Best Foods For Fatty Liver, Fatty Liver Mein Kya Khaye, What Is Fatty Liver, Which Foods Best For Fatty Liver
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com