मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान को राहत मिली है. कोर्ट ने आर्यन को हर शुक्रवार NCB दफ़्तर में हाजिरी से छूट दे दी है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि जब भी दिल्ली SIT समन करेगी, तब आर्यन को हाजिर होना होगा. गौरतलब है कि आर्यन ने हाईकोर्ट में अर्जी देकर जमानत की शर्तों में संशोधन की मांग की थी. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाकर ड्रग-ऑन-क्रूज मामले में जमानत की शर्त के तहत ड्रग-विरोधी एजेंसी के कार्यालय की साप्ताहिक हाजिरी की शर्त को बदलने का आग्रह किया था. आर्यन के आवेदन में इस शर्त को माफ करने की मांग की गई थी कि वह हर शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के दक्षिण मुंबई कार्यालय में पेश होंगे.
याचिका में कहा गया था, चूंकि जांच अब दिल्ली नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के विशेष जांच दल को सौंप दी गई है, इसलिए उनके मुंबई कार्यालय में पेश होने की शर्त में ढील दी जा सकती है.आवेदन में यह भी कहा गया था कि बड़ी संख्या में मीडिया आउटलेट्स के बाहर प्रतीक्षा करने के कारण उन्हें हर बार एनसीबी कार्यालय का दौरा करने के लिए पुलिसकर्मियों के साथ जाना पड़ता है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
आर्यन को एनसीबी ने 3 अक्टूबर को मुंबई में एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद ड्रग्स रखने, खपत, बिक्री और खरीद के आरोप में गिरफ्तार किया था.उन्हें 28 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं