Coronavirus Lockdown: केरल में मंदिरों सहित धर्मस्थलों को फिर से खोलने को लेकर 8 जून के आसपास फैसला किया जाएगा. राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सोमवार को यह जानकारी दी. गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा था कि करीब दो माह के कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद देश को फिर से खोलने (अनलॉक) की प्रक्रिया के तहत धार्मिक स्थलों को फिर खोला जा सकता है.मुख्यमंत्री ने कहा, "हम मंदिरों को खोलने को लेकर केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों का इंतजार करेंगे और राज्य के लिए 8 जून के आसपास निर्णय लेंगे."
विजयन ने कहा कि गुरुवायुर मंदिर सहित हॉल में होने वाली शादियों को 50 लोगों की सीमा के साथ अनुमति दी जा सकती है. स्कूलों के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के स्कूल जुलाई या उसके बाद खोले जा सकते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, "हम इस बारे में फैसला लेंगे." सीएम ने कहा कि केरल अंतर राज्यीय बस सेवा को भी इजाजत देगा. इसके लिए यात्रियों की संख्या जैसी सीमा निर्धारित नहीं होगा बल्कि मॉस्कर और सेनिटाइजर को जरूरी किया जाएगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस का पहला मामला केरल में ही दर्ज हुआ था.राज्य में अब तक कोरोना के 1269 केस सामने आए हैं. यहां 9 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है. 590 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है जबकि केरल में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 670 है.गौरतलब है कि 1.90 लाख से अधिक मामलों के साथ भारत अब कोरोनो वायरस केसों के मामले में दुनिया में 7वें स्थान पर पहुंच गया है. भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से आज सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस मरीज़ों की कुल संख्या बढ़कर 1,90,535 हो गई है और जबकि इस वायरस से अब तक 5394 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि राहत की बात यह है कि 91819 मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं. वहीं पिछले 24 घंटों में आए नए मामलों की बात करें तो आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों में 8392 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 230 लोगों की मौत हुई है. यह एक दिन में आए अब तक के सबसे ज्यादा मामले हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं