देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना (Covid-19) के 6,990 नए केस सामने आए जो कि पिछले 551 दिनों में सबसे कम हैं. वहीं 24 घंटे में 190 लोगों की मौत हुई. रिकवरी रेट की बात करें तो यह 98.35% है जो कि मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है. पिछले 24 घंटे में 10,116 लोग कोरोना से ठीक हुए. वहीं ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,40,18,299 है. भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 1,00,543 है जो कि पिछले 546 दिनों में सबसे कम है. डेली पोजिटिविटी रेट 0.69% है जो कि पिछले 57 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे है. वीकली पोजिटिविटी रेट 0.84% है जो कि पिछले 16 दिनों से 1 प्रतिशत से नीचे है. देश में अब तक 123.25 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है.
बच्चों के लिए वैक्सीन अगले महीने
बता दें कि अधिक जोखिम वाले बच्चों के लिए टीकाकरण (Vaccination) दिसंबर में शुरू होगा और उसके बाद आने वाले साल की पहली तिमाही में स्वस्थ बच्चों के लिए वैक्सीनेशन किया जाएगा. यह जानकाीरी देश के कोविड टास्क फोर्स के अध्यक्ष डॉ एनके अरोड़ा ने एनडीटीवी को दी. उन्होंने कहा कि Zydus-Cadilla की ZyCoV-D वैक्सीन की खुराक की संख्या को तीन से दो खुराक तक करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं. वयस्कों में टीकाकरण की तरह ही देश के 44 करोड़ बच्चों के लिए भी प्राथमिकता प्रक्रिया लागू है और जोखिम वाले बच्चों की एक सूची तैयार की जा रही है. डॉ अरोड़ा ने एनडीटीवी को दिए गए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बताया कि हम चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेंगे. लेकिन आखिरकार, मुझे लगता है कि दिसंबर के अंत तक हम जोखिम वाले बच्चों के लिए बाल चिकित्सा टीकाकरण शुरू करने में सक्षम होंगे. जैसे ही हम इसे पूरा करते हैं, जो कि 10 से 15 प्रतिशत के आसपास है, हम स्वस्थ बच्चों के वैक्सीनेशन का काम शुरू करेंगे.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
नए वेरिएंट Omicron को लेकर WHO ने जारी की 'हाई रिस्क' की चेतावनी
गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने कोविड-19 के नए वेरिएंट Omicron (ओमिक्रॉन ) को लेकर चेतावनी जारी की है. WHO का कहना है कि Omicron को लेकर लेकर जोखिम बहुत अधिक (very high) है. WHO की ओर से कहा गया है कि Omicron वेरिएंट के दुनियाभर में फैलने की आशंका है. कुछ क्षेत्रों में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से जारी टेक्निकल नोट में कहा गया कि यदि Omicron वेरिएंट के मामले में बड़ा उछाल देखने को मिला तो इसके बेहद गंभीर परिणाम हो सकते हैं, हालांकि इस वेरिएंट के कार अब तक कोई मौत नहीं हुई है.WHO ने शुक्रवार को ऐलान किया था कि उसने कोविड के एक नए स्ट्रेन B.1.1.529 की पहचान की है, यह स्ट्रेन/वेरिएंट सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पाया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं