भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 796 केस सामने आए हैं. यह संख्या कल के मुकाबले 7.5 फीसद कम है. वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से 19 लोगों की मौत हुई है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 185.90 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है. भारत में वर्तमान में एक्टिव केस 10,889 हैं. रिकवरी रेट वर्तमान में 98.76% है. पिछले 24 घंटों में कोरोना से 946 लोग ठीक हुए हैं. इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4,25,04,329 पहुंच गई है. डेली पॉजिटिविटी रेट 0.20% है. विकली पॉजिटिविटी रेट 0.24% है. अब तक 79.45 करोड़ कोरोना टेस्टिंग हुई है. पिछले 24 घंटे में 4,06,251 कोरोना टेस्टिंग हुई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में कोविड के 1,054 नए केस सामने आए थे. वहीं शनिवार को एक दिन में 1,150 नए मामले दर्ज हुए थे. देशभर में 18-59 वर्ष की आयु के 26,700 से अधिक लोगों को सोमवार को कोविड-19 रोधी टीके की एहतियाती खुराक दी गईं, जिससे एहतियाती खुराक लेने वाले इस आयुवर्ग के लोगों की कुल संख्या 36,428 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी.
भारत में रविवार को निजी टीकाकरण केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को एहतियाती खुराक देने की शुरुआत की गई थी. 18 वर्ष से अधिक आयु के वे सभी लोग जिन्हें दूसरी खुराक लिये नौ महीने पूरे हो गए हैं, वे एहतियाती खुराक के लिए पात्र हैं.
देश के केंद्रीय औषधि नियंत्रण प्राधिकरण की एक विशेषज्ञ समिति ने सोमवार को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) से 7-11 साल के बच्चों पर कोविड-19 टीके 'कोवोवैक्स' के आपातकालीन उपयोग की अनुमति मांगने के लिये दाखिल आवेदन के बारे में और विवरण मांगा है. एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ''कोविड -19 को लेकर केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने एसआईआई के आवेदन पर विचार-विमर्श किया और 7-11 आयु वर्ग के बच्चों पर कोवोवैक्स के उपयोग के संबंध में अधिक डेटा मांगा है.
ये भी पढ़ें-
राजनीति की पिच पर 'क्लीन बोल्ड' हुए इमरान, सोमवार को पाक नेशनल असेंबली में नए PM का चुनाव : 10 बातें
इमरान खान पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री जिन्हें अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाया गया
गौ तस्करों का आतंक, बिना टायर के 22km तक भगाते रहे गायों से भरी गाड़ी, गौरक्षकों पर फायरिंग; 5 गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं