अगर सुबह-सुबह सड़क पर सैर के लिए निकले और आपके पास से तेज़ रफ्तार में बिना टायर के चिंगारियां फेंकती हुई गाड़ी निकले तो शायद आप भी सहम जाएं. दरअसल, ऐसी ही तस्वीरें दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम से आई हैं जहां गायों से भरी एक गाड़ी का जब गौ रक्षक पीछा कर रहे थे तो उस दौरान अपने आप को बचाने के लिए गौ तस्करों ने कुछ इसी तरह का आतंक गुरुग्राम में फैलाया. दिल्ली बॉर्डर से जब एक गाड़ी गुरुग्राम में घुसी तो तुरंत ही गौ रक्षकों ने अपनी गाड़ियां उनके पीछे लगा दीं और उनकी गाड़ी का एक टायर पंचर कर दिया लेकिन बेफिक्र गौ तस्कर बिना टायर के ही अपनी गाड़ी को दौड़ाने लगे और चलती हुई गाड़ी से ही जिंदा गायों को सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया.
इतना ही नहीं ये गौ तस्कर, गौ रक्षकों पर लगातार फायरिंग भी करते रहे. करीब 22 किलोमीटर तक इसी तरह ये गौ तस्कर भागते रहे और चिंगारी छोड़ती हुई अपनी गाड़ी को इसी तरह सड़कों पर दौड़ाते रहे . 22 किलोमीटर पीछा करने के बाद 5 गौ तस्करों को सोहना रोड़ पर घामड़ोज टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया गया जबकि दो गौ तस्कर भागने में कामयाब रहे .
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली : इटेलियन दूतावास में तैनात महिला काउंसलर से लूट, 2 आरोपी गिरफ्तार
जब इन गौ तस्करों को 22 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पकड़ा गया तो इनकी गाड़ी से अवैध तमंचा और गोलियां भी बरामद हुई हैं. जब गौ रक्षक इन गौ तस्करों का पीछा कर रहे थे तो सारी गाय नीचे फेंकने के बाद ये गौ तस्कर हाथ जोड़ते हुए नजर आए . मामले की जानकारी गुरुग्राम पुलिस को दी गई तो भोंडसी पुलिस थाने से एक टीम मौके पर पहुंची और अवैध तमंचे और पांच गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया
ऐसा पहली बार नहीं है जब गुरुग्राम में गौ तस्करों ने इस तरह का आतंक फैलाया हो इससे पहले भी कई बार गौ तस्करों ने गौ रक्षकों पर हमला किया है और इस तरह की वारदातों को अंजाम देते हैं . हरियाणा सरकार ने गौ तस्करी के खिलाफ सख्त कानून बनाया हुआ है, गौ सेवा आयोग बनाया हुआ है फिर भी इस तरह के अपराध लगातार बढते रही जा रहे हैं .
यह भी पढ़ें:
"हिंदी पर जोर देना देश की अखंडता-बहुलवाद के खिलाफ" : अमित शाह के बयान से तमिलनाडु के CM नाराज
अब हिंदी भाषा में भी कर सकेंगे MBBS की पढ़ाई, भोपाल के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय से होगी शुरूआत
हिंदी कोर्स बी की भाषा ने किया परेशान, कठिन शब्दों में उलझ गए छात्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं