देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल 6,915 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 4 करोड़ 29 लाख, 31 हजार 45 हो गई है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 180 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. अबतक देश में कोविड से कुल 5 लाख 14 हजार 23 लोगों की मौत हो चुकी है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में फिलहाल कुल एक्टिव केस की संख्या घटकर अब एक लाख से भी कम रह गई है. फिलहाल देशभर में 92,472 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं. एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.22 फीसदी हो गया है. देश में फिलहाल रिकवरी रेट बढ़कर 98.59 फीसदी हो गया है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 16, 864 मरीज ठीक हुए हैं जो नए मरीजों की संख्या से करीब ढाई गुना ज्यादा है. अब तक देशभर में कुल 4 करोड़, 23 लाख, 24 हजार, 550 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं.
दिल्ली में 24 घंटों में 258 नए केस, 31 दिसंबर के बाद पहली बार कोरोना से कोई मौत नहीं
देश में डेली पॉजिटिविटी रेट घटकर अब 0.77 फीसदी रिकॉर्ड की गई है. वीकली पॉजिटिविटी रेट भी घटकर अब 1.11 फीसदी हो गई है. अब तक (28 फरवरी तक) देश में कुल 76.83 करोड़ सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है. पिछले 24 घंटों के अंदर 9,01,647 सैंपल की जांच की गई है.
IIT कानपुर के शोधकर्ताओं ने बताया, भारत में कब आ सकती है कोरोना की चौथी लहर...
मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देशभर में कुल 177.70 करोड़ वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है. पिछले 24 घंटों में देशभर में वैक्सीन की कुल 18,22,513 खुराक लोगों को दी गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं