Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक 43 करोड़ से अधिक लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 59 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में COVID-19 के मामले बढ़ते जा रहे हैं. कुल संक्रमितों की संख्या चार करोड़ 29 लाख से अधिक हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,915 नए मामले दर्ज किए गए हैं. सक्रिय मामले 0.22% हैं. रिकवरी रेट अभी 98.59 फीसदी है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 177.70 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है. भारत में वर्तमान में एक्टिव केस 92,472 हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 180 लोगों की मौत हुई है.
भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,29,24,130 हो गई है. सोमवार को समाप्त 24 घंटों (रविवार सुबह 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 8 बजे तक) में कोरोना के 8,013 नए मामले सामने आए हैं. इस एक दिन में 16,765 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 119 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक चार करोड़ 23 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं. कोरोना से अब तक 5.13 लाख से अधिक लोगों की जान गई है.
Ukraine में 'Russia के पर काटेगी' Stinger Missile, US, जर्मनी से मिलेगी यूक्रेन को ये बड़ी ताक़त...
कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या एक लाख दो हजार से अधिक है. मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 319 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,38,907 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में किसी व्यक्ति की मौत इस बीमारी से नहीं हुई है. राज्य में अब तक कुल 10,727 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है. सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 13 और भोपाल में 61 नए मामले आए.