Delhi corona case Update:देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मामलों की संख्या में लगातार कमी आ रही है. दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 258 नए केस आए हैं. कोरोना संक्रमण दर 0.71 फीसदी हो गई है. दिल्ली में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 1845 है. 31 दिसम्बर के बाद से पहली बार आज दिल्ली में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है. पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 499 मरीज कोरोना संक्रमण से उबरे और रिकवर हुए मरीजों का कुल आंकड़ा 18,31,925 तक पहुंच गया है.
'Coronavirus कैसे पैदा हुआ?' इसकी जांच को रोकने के लिए हर तरह की कोशिश कर रहा चीन!
दिल्ली में कोरोना से जुड़े खास अपडेट्स
-24 घण्टे में आए 258 कोरोना केस, 0.71 फीसदी हुई कोरोना संक्रमण दर
-सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 1845 हुई
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
-31 दिसम्बर के बाद से पहली बार आज दिल्ली में कोरोना से नहीं हुई है एक भी मौत
- 24 घण्टे में नहीं हुई एक भी मौत, 26,122 है कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा
- होम आइसोलेशन में 1471 मरीज
- सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.09 फीसदी
- रिकवरी दर 98.49 फीसदी
- 24 घंटे में सामने आए 258 केस, कुल आंकड़ा 18,59,892
- 24 घंटे में डिस्चार्ज हुए 499 मरीज, कुल आंकड़ा 18,31,925
-24 घंटे में हुए 36,584 टेस्ट, टेस्ट का कुल आंकड़ा 3,63,79,943 (RTPCR टेस्ट 33,269 एंटीजन 3315)
- कंटेनमेंट जोन्स की संख्या- 4626
- कोरोना डेथ रेट- 1.4 फीसदी
दिल्ली के साथ साथ देश में भी कोरोना के मामलों की संख्या अब काफी कम हो गई है. भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 8,013 नए मामले दर्ज किए गए हैं. जिसके साथ ही देश में एक्टिव केसों (Corona Updates) की संख्या 102,601 है. सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के केसों में लगभग 22 फीसदी कमी देखी गई है. वहीं इस अवधि के दौरान 119 लोगों की मौत हुई है और डेथ रेट 1.20 % हो गई है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 16,765 लोग सही हुए हैं और रिकवरी रेट वर्तमान में 98.56% हो गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं