विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर का कहर स्थिर है. रोजाना 30 से 40 हजार के बीच नए केस सामने आ रहे हैं. इस दौरान, कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी घटा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में 35,342 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए हैं. इस दौरान, 483 मरीजों की वायरस की वजह से जान गई है. 

अब तक देश में 3,04,68,079 लोग कोरोना को हराने में कामयाब हुए हैं. पिछले 24 ंघंटे के दौरान 38,740 मरीज ठीक हुए हैं. पिछले 24 घंटे में नए मामले के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजोें की संख्या अधिक रही. भारत में एक्टिव केस 4,05,513 रह गए हैं, जो कुल मामलों का  1.30 फीसद है. 

फिलहाल, रिकवरी रेट 97.36 प्रतिशत पर है. संक्रमण दर की बात की जाए तो साप्ताहिक आधार पर पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 2.14 प्रतिशत है जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.12 फीसदी पर है. लगातार 32वें दिन दैनिक संक्रमण दर 3 प्रतिशत के नीचे है. 

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus Cases Updates, India Coronavirus Latest News Today, India Coronavirus Cases Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com