Coronavirus India Updates: दुनियाभर के तमाम देशों के साथ-साथ भारत में भी कोरोनावायरस (COVID-19) का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, 180 से ज्यादा देशों में फैल चुका यह वायरस अब तक साढ़े चार लाख से ज्यादा जानें ले चुका है. दुनियाभर में 89 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं. यह आंकड़ा हर रोज बढ़ रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 4,25,282 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14,821 नए मामले सामने आए हैं और 445 लोगों की मौत हुई है. देश में पहली बार 24 घंटों में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना से मौत के मामले सामने आए हैं. अभी तक 13,699 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 2,37,196 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल भी हुए हैं. रिकवरी रेट में मामूली बढ़ोतरी के साथ यह दर 55.77 प्रतिशत पर पहुंच गई है.
Coronavirus Updates in Hindi: