- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहा था
- बीजेपी ने राहुल गांधी की टिप्पणी को सिख समुदाय का अपमान बताते हुए उनसे इस्तीफा की मांग की है
- दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राहुल गांधी के केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को 'गद्दार' कहे जाने पर नया सियासी बवाल खड़ा हो गया है. बीजेपी ने इसे सीधे सिखों के अपमान से जोड़ दिया है. बीजेपी ने राहुल गांधी से इस्तीफा देने की मांग की है. इस बीच दिल्ली में राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर बीजेपी प्रदर्शन कर रही है. हेडक्वार्टर के बाहर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है लेकिन बीजेपी कार्यकर्ता इसे फांदकर अंदर आने की कोशिश कर रहे हैं.
राहुल गांधी की इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता जुट गए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी 'सिख सरदार है, राहुल गांधी गद्दार है' जैसे नारे लिखी तख्तियों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस इन्हें रोकने की कोशिश कर रही है लेकिन कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग को फांदकर अंदर आने की कोशिश कर रहे हैं.
#WATCH | Delhi: BJP leaders and workers hold protest over Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi's remarks on Union Minister Ravneet Singh Bittu. pic.twitter.com/dsFh92SEfJ
— ANI (@ANI) February 4, 2026
पूरा मामला क्या है?
संसद भवन के मकर द्वार पर राहुल गांधी निलंबित सांसदों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान रवनीत सिंह बिट्टू वहां से गुजरे. उन्हें देखते ही राहुल गांधी ने उन्हें 'गद्दार दोस्त' कहकर तंज कसा. राहुल ने कहा, 'मेरा गद्दार दोस्त, चिंता मत करो, वापस आऊंगा.' राहुल ने बिट्टू से हाथ मिलाने की भी कोशिश की लेकिन बिट्टू ने उनसे हाथ नहीं मिलाया. बाद में राहुल की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए बिट्टू ने उन्हें 'देश का दुश्मन' बता दिया.
#WATCH | Delhi: As Union MoS Ravneet Singh Bittu passes by the protesting Congress MPs at Makar Dwar, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "Here is a traitor walking right by. Look at the face..."
— ANI (@ANI) February 4, 2026
LoP Rahul Gandhi offered to shake his hands, saying, "Hello brother, my traitor… pic.twitter.com/5wMgjM8KAW
बिट्टू ने क्या कहा?
राहुल गांधी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए बिट्टू ने उन्हें सबसे बड़ा गद्दार और सिखों का कातिल बता दिया. बिट्टू ने कहा, 'ये सिख को हमेशा निशाना बनाते रहे हैं, उसी तरीके से आज वे शब्द बोले. बाकी सांसद थे किसी ने कुछ नहीं कहा. हम सहकर्मी हैं रोज मिलते हैं लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा... राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं पता नहीं आज उन्हें क्या हुआ था क्या गुस्सा लेकर मन में बैठे थे... ये बोल कर उन्होंने हाथ आगे किया तो मैंने कहा कि आप मेरी बात छोड़िए आप क्या हैं? आप देश के सबसे बड़े गद्दार हैं और सिखों के कातिल हैं.'
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, "ये सिख को हमेशा निशाना बनाते रहे हैं, उसी तरीके से आज वे शब्द बोले। बाकी सांसद थे किसी ने कुछ नहीं कहा। हम सहकर्मी हैं रोज मिलते हैं लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा... राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं पता नहीं आज उन्हें क्या हुआ… https://t.co/eL61hsgbFn pic.twitter.com/Oakf9xXRFN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2026
बीजेपी ने सिखों का अपमान बताया
राहुल की टिप्पणी को बीजेपी ने सिखों का अपमान बताया है. बीजेपी नेता अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि राहुल की टिप्पणी से पूरा सिख समुदाय नाराज है. वहीं, दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता अब भी नहीं बदली है. आज हुई घटना उसका जीता जागता प्रमाण है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं