देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. बढ़ते कोरोना मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. सोमवार को COVID-19 के 68,000 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. पिछले साल अक्टूबर महीने के बाद इतने ज्यादा केस सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में भारत में 68,020 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान, 291 लोगों की कोरोना की वजह से जान चली गई है. अब तक कुल 1,61,843 लोग घातक वायरस की वजह से जान गंवा चुके हैं. भारत में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,20,39,644 पहुंच गए हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे यानी एक दिन में 32,231 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि भारत में अब तक 1,13,55,993 लोग वायरस को मात देने में सफल हुए हैं. दैनिक आधार पर, कोरोना के नए मामलों की तुलना में ठीक होने मरीजों की संख्या कम होने से एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ी है. देश में कोरोना के एक्टिव मामले बढ़कर 5,21,808 हो गए हैं यानी 5 लाख से ज्यादा लोगों का अभी इलाज चल रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जिन पांच राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं, उनमें महाराष्ट्र शीर्ष पर है. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे यानी एक दिन में 40414 नए मामले सामने आए हैं. इसी प्रक्रार कर्नाटक में 3082, पंजाब में 2870, मध्यप्रदेश में 2276 और गुजरात में 2270 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं.
पिछले 24 घंटे के दौरान हुई मौतों की बात करें तो भी महाराष्ट्र सबसे ऊपर है. महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 108 लोगों की मौत हुई है. वहीं, पंजाब में 69, छत्तीसगढ़ में 15, कर्नाटक में12 और केरल में12 लोगों की वायरस ने जान ली है.
वीडियो: महाराष्ट्र में नहीं हो रहा नियमों का पालन, लॉकडाउन की करें तैयारी - सीएम उद्धव ठाकरे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं