विज्ञापन

सिराज के खिलाफ एक महीने से माहौल बनाया गया? रविचंद्रन अश्विन का बड़ा आरोप, बोले- 'प्रतिस्पर्धा कहां है'

भारतीय बल्लेबाजों मोहम्मद सिराज और यशस्वी जायसवाल ने अपने खेल से पहले दिन चयन में हुई कई ब्लंडरों की भरपाई करने की कोशिश की है, लेकिन मोहम्मद सिराज पर चर्चा खत्म होने का नाम नहीं ले रही

सिराज के खिलाफ एक महीने से माहौल बनाया गया? रविचंद्रन अश्विन का बड़ा आरोप, बोले- 'प्रतिस्पर्धा कहां है'
Mohammed Siraj: रविचंद्रन अश्विन ने अलग ही बात कही है
source: X

वेलिंगटन टेस्ट में भारत की  फाइनल XI के सामने आने के बाद से ही पेसर मोहम्मद सिराज दिग्गजों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं. सहवाग, गावस्कर और रवि शास्त्री तक ने इस बहुत ही खराब फैसला बताते हुए प्रबंधन को कोसा है. यह ब्लंडर रहा, जिसे दूसरे दिन कुछ हद तक आकाश दीप और फिर बाद में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने संभाला, लेकिन मोहम्मद सिराज पर बयानबाजी थमने के नाम नहीं ले रही है. अब सक्रिय क्रिकेट के दिनों में ही महानता का दर्जा पा चुके रविचंद्रन अश्विन ने भी नाराजगी जताई है.  अश्विन ने कहा, 'सिराज को बाहर करवाने के लिए एक हफ्ते तक माहौल क्यों बनाया गया? एक हफ्ते से नहीं, यह एक महीने से बनाया जा रहा है. पहले उन्हें वनडे में नहीं खिलाया गया. आगे आपका वनडे वर्ल्ड कप है और आपको सिराज की ज़रूरत नहीं है? बताइए कि आपको उनकी ज़रूरत कैसे नहीं है?'

यह भी पढ़ें:  कभी दिन भर भूखे रह कर क्रिकेट खेली, अब यशस्वी जायसवाल इन 3 फर्म में डायरेक्टर, माता-पिता भी हैं साझीदार

यह भी पढ़ें:   जायसवाल कभी चाल में रहे, आज रहते हैं करोड़ों के फ्लैट में, सिर्फ 3 साल में बढ़ गए 55 % दाम

पूर्व दिग्गज ने कहा, 'साल 2023 के वर्ल्ड कप में वह कितने मज़बूत थे. वैसे आप हैरान मत होइए, हैरान मत होइए, यह तो बस ट्रेलर है, वह भी होगा. यह ट्रेलर है.' वैसे बात अश्विन की सही लगती है और यह पहलू और चौंकाता है कि  सिराज मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र में 43 विकेटों के साथ भारत के सबसे सफल गेंदबाज़ रहे हैं. अश्विन ने यह स्पष्ट किया कि टेस्ट मैच की टीम में बुमराह के साथ सिराज की जगह पक्की होनी चाहिए थी

. उन्होंने आगे कहा कि बाकी दो स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए. अश्विन बोले, 'सबसे पहले मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह के नाम लिखिए, फिर दो अन्य तेज़ गेंदबाज़ों की तलाश कीजिए. प्रतिस्पर्धा कहां है? मुझे समझ नहीं आता.'

वैसे भारत के बल्लेबाज़ी कोच सितांशु कोटक ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से वरिष्ठ तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज को बाहर रखने के टीम मैनेजमेंट के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि यह संयोजन केवल शुरुआती दिन को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि मैच के सभी पांच दिनों को ध्यान में रखकर चुना गया था.

गुरुवार को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद सिराज को शामिल न करने के टीम मैनेजमेंट के फैसले से भारत के पूर्व स्पिनर आर. अश्विन बेहद नाराज़ थे। भारत ने तेज़ गेंदबाज़ी के विकल्प के रूप में जसप्रीत बुमराह, अंशुल कंबोज, आकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्णा को चुना, जबकि स्पिन विकल्प के रूप में वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया. पहले दिन की शुरुआत में यह योजना कारगर रही जब बुमराह ने तीन विकेट लेकर न्यूजीलैंड को 70/5 के स्कोर पर संकट में डाल दिया. और इसी के बाद  ही पहले से ही सिराज को न खिलाने को लेकर हो रही आलोचना अपने चरम पर पहुंच गई. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravichandran Ashwin, Mohammed Siraj, New Zealand, India, New Zealand Vs India 2026/27, New Zealand Vs India 11/19/2026 Nzin11192026271656, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com