देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के कुल 34,457 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही अब तक देश में संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,23,93,286 हो गई है. पिछले 24 घंटों में देश में कुल 375 लोगों की इस महामारी से मौत भी हुई है. अब तक देशभर में कोविड-19 संक्रमण की वजह से 4,33, 964 लोग जान गंवा चुके हैं. कोरोना के मामलों को लेकर उतार-चढ़ाव जारी है.
देशभर में फिलहाल कुल 3,61,340 एक्टिव केस हैं, जो पिछले 151 दिनों में सबसे कम है. फिलहाल देश में एक्टिव केस की दर 1.12 फीसदी है. यह मार्च 2020 से भी नीचे है. देश में रिकवरी रेट बढ़कर 97.54 फीसदी हो गई है. यह मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Coronavirus India Live Updates: महाराष्ट्र में कोविड-19 के 4,365 नए मामले आए, 105 मौतें हुईं
पिछले 24 घंटों में देशभर में 36,347 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं. अब तक देशभर में कुल 3,15,97,982 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं. साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 1.98 फीसदी दर्ज की गई है जो पिछले 57 दिनों से 3 फीसदी से नीचे बनी हुई है. रोजाना पॉजिटिविटी रेट भी 2 फीसदी रिकॉर्ड की गई है जो पिछले 26 दिनों से तीन फीसदी से नीचे दर्ज की जा रही है.
पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 36 लाख 36 हजार 43 वैक्सीन की खुराकें लोगों को दी जा चुकी हैं. राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अबतक देशभर में कुल 57.61 करोड़ खुराक लोगों को दी जा चुकी है. देशभर में अब तक 50.45 करोड़ सैंपल टेस्टिंग हो चुकी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं