विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में कोरोना  (Coronavirus in India) का प्रकोप अभी नहीं थमा है. रोजाना आ रहे मामलों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल 34,457 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,23,93,286 हो गई है. पिछले 24 घंटों में देश में कुल 375 लोगों की इस महामारी से मौत भी हुई है. अब तक देशभर में कोविड-19 संक्रमण की वजह से 4,33, 964 लोग जान गंवा चुके हैं.

पिछले 24 घंटों में देशभर में 36,347 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं. अब तक देशभर में कुल 3,15,97,982 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं. देशभर में फिलहाल कुल 3,61,340 एक्टिव केस हैं, जो पिछले 151 दिनों में सबसे कम है. फिलहाल देश में एक्टिव केस की दर 1.12 फीसदी है. यह मार्च 2020 से भी नीचे है. देश में रिकवरी रेट बढ़कर 97.54 फीसदी हो गई है. यह मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है.

साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 1.98 फीसदी दर्ज की गई है, जो पिछले 57 दिनों से 3 फीसदी से नीचे बनी हुई है. रोजाना पॉजिटिविटी रेट भी 2 फीसदी रिकॉर्ड की गई है, जो पिछले 26 दिनों से तीन फीसदी से नीचे दर्ज की जा रही है.

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India Coronavirus Cases Updates, India Covid-19 Latest Updates, India COVID-19 Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com