- पश्चिम बंगाल में जीत की ओर TMC
- PM मोदी ने ममता बनर्जी को दी बधाई
- कहा- केंद्र सरकार सहयोग करती रहेगी
पश्चिम बंगाल (West Bengal Assembly Election Results 2021) में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने जा रही है. रुझानों/नतीजों में TMC 200 से ज्यादा सीटों पर आगे है. BJP 76 सीटों पर आगे है. बंगाल में TMC की इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कुछ देर पहले ट्वीट कर ममता बनर्जी को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, 'पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत के लिए ममता दीदी को बधाई. केंद्र सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए और COVID-19 महामारी को दूर करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को हर संभव समर्थन देना जारी रखेगी.'
BJP की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने TMC की जीत पर कहा, 'हम विनम्रता से जनादेश को स्वीकार करते हैं और हम सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Congratulations to Mamata Didi for @AITCofficial's win in West Bengal. The Centre will continue to extend all possible support to the West Bengal Government to fulfil people's aspirations and also to overcome the COVID-19 pandemic. @MamataOfficial
— Narendra Modi (@narendramodi) May 2, 2021
पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने एक वीडियो ट्वीट किया है. उन्होंने कहा, 'ममता बनर्जी जी को जीत की बधाई! हम जनता का फैसला स्वीकार करते हैं और वादा करते हैं कि विधानसभा में विपक्ष की रचनात्मक भूमिका निभाएंगे। लेकिन, आप अपने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने के निर्देश दें, ताकि वे जीत की ख़ुशी में हमारे कार्यालयों को नुकसान न पहुंचाएं.'
बंगाल : चुनाव नतीजों के बीच आरामबाग में BJP दफ्तर में आग, तृणमूल कांग्रेस पर आरोप
बताते चलें कि ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से चुनाव लड़ा था. बीजेपी ने उनके सामने शुभेंदु अधिकारी को सियासी अखाड़े में उतारा था. समाचार एजेंसी ANI ने कुछ देर पहले ट्वीट कर जानकारी दी कि दीदी 1200 वोटों से चुनाव जीत गई हैं लेकिन कुछ देर बाद खबर आई कि वह 1622 वोटों से चुनाव हार गई हैं. फिलहाल नंदीग्राम में फिर से वोटों की गिनती हो रही है.
VIDEO: बंगाल में 'दीदी का खेला' कायम, केरल में LDF, असम में BJP की वापसी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं