पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ज्यादातर एग्जिट पोल भले ही तृणमूल कांग्रेस की सत्ता में वापसी की ओर इशारा कर रहे हों, लेकिन प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष (Bengal BJP President Dilip Ghosh) ने कहा है कि उनकी पार्टी सरकार बनाएगी. दिलीप घोष ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, हम एग्जिट पोल के अनुमानों से उलट सरकार बनाएंगे. 2020 में हमने हाफ किया और 2021 में साफ करेंगे. घोष ने कहा कि पिछली बार भी एग्जिट पोल गलत साबित हुए थे और इस बार भी होंगे. चुनाव के कारण कोरोना के केस नहीं बढ़े.
घोष ने कोरोना के कहर के बीच 8 चरणों में विधानसभा चुनाव को लेकर भी सवालों का जवाब दिया. घोष ने कहा कि सिर्फ बंगाल में ही कोरोना के केस नहीं बढ़े हैं, दिल्ली, छत्तीसगढ़ या महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी कोरोना के मामले कई गुना बढ़े हैं. ऐसे में कोरोना के मामले बढ़ने की कोई और वजह है, जिसके बारे में पता करना होगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रशांत किशोर के बीजेपी के 100 से कम सीटें जीतने के सवाल पर घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस नेता पहले ही स्वीकार कर चुके हैं कि बीजेपी सरकार बना रही है. घोष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी अध्यक्ष ने 21 सीटों का टारगेट दिया था और हमने 18 सीटें जीत लीं, तब कुछ चीजों का अनुभव नहीं था. लेकिन इस बार 200 सीटों का लक्ष्य मिला है और हम इसके आसपास ही सीटें जीतेंगे.
गौरतलब है कि पोल ऑफ एग्जिट पोल्स (Poll of exit polls) के मुताबिक, ममता बनर्जी की पार्टी बंगाल में 150 से 160 सीटें जीत सकती हैं, बीजेपी और उसके सहयोगियों को 110 से 120 सीटें मिल सकती हैं. पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं. Times Now-Cvoter Exit Polls के अनुसार, टीएमसी की सीटें 211 से घटकर 158 हो सकती हैं मगर बहुमत मिलेगी, बीजेपी 115 सीटें जीत सकती हैं. लेफ्ट-कांग्रेस की सीटें 76 से घटकर 19 रह सकती हैं.
मगर जन की बात के एग्जिट पोल की मानें तो बंगाल में बीजेपी की आंधी आने वाली है. जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार, बंगाल में बीजेपी को 162 से 185 सीटें संभव हैं. टीएमसी 104-121 के बीच और लेफ्ट को महज 3-9 सीटें मिल सकती हैं. रिपब्लिक सीएनएक्स (Republic CNX Exit Polls) के अनुसार, TMC बहुमत से थोड़ा दूर रहकर 128-132 पर अटक सकती है. BJP को 138 से 148 और लेफ्ट को 11-21 सीटें मिलने के आसार हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं