मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय पांडे (Sanjay Pandey) से शुक्रवार सीबीआई (Sanjay Pandey) ने पूछताछ की. बताया जा रहा है संजय पांडे से सीबीआई ने तकरीबन 6 घंटे तक सवाल जवाब किया. सूत्रों के मुताबिक पुलिस कमिश्नर से ये पूछताछ अनिल देशमुख से जुड़े 100 करोड़ रुपए की वसूली मामले में की गई. गौरतलब है, पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह को इस मामले में प्रभावित करने का आरोप है. दरअसल सीबीआई ने अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) के खिलाफ कथित तौर पर आपराधिक साजिश से संबंधित आईपीसी की धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया है.
अनिल देशमुख भ्रष्टाचार मामला: विशेष अदालत ने सीबीआई को सचिन वाजे से पूछताछ की अनुमति दी
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि देशमुख ने एंटीलिया सुरक्षा उल्लंघन मामले में बर्खास्त मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वेज़ से कथित तौर पर 100 करोड़ से अधिक की उगाही करने के लिए कहा था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'पूर्व गृह मंत्री देशमुख के आदेश पर उनके सहायकों को दिए पैसे' : सचिन वाजे ने जांच पैनल को बताया
इससे पहले, मुंबई की विशेष अदालत ने सीबीआई (CBI) को महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में मुंबई पुलिस के बर्खास्त अधिकारी सचिन वाजे से पूछताछ की अनुमति दी. विशेष एनआईए (NIA) अदालत ने सीबीआई को 15 और 16 फरवरी को नवी मुंबई की तलोजा जेल में वाजे से पूछताछ की अनुमति दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं