विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

संसद (Parliament Updates) का बजट सत्र (Budget Session) जारी है. सत्र के पहले चरण के दौरान राज्यसभा के पहले 6 दिनों में खूब कामकाज हुआ और कार्यवाही का 82.10 प्रतिशत समय चर्चाओं और कामकाज में इस्तेमाल किया गया. आधिकारिक बयान के अनुसार, कार्यवाही के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर ऊपरी सदन में 15 घंटे चर्चा हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज (सोमवार) राज्यसभा में प्रश्नकाल में इस चर्चा पर जवाब दिया. आज आम बजट 2021-22 पर चर्चा होगी, जिसके लिए 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है. धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पर समय विस्तार के लक्ष्य से तीन फरवरी को प्रश्नकाल और चार और पांच फरवरी को प्रश्न काल और शून्यकाल दोनों समाप्त कर दिया गया था. शुक्रवार को गैर सरकारी सदस्यों के संकल्पों को भी स्वीकार नहीं किया गया. सत्र के दौरान विपक्षी सांसदों ने सरकार से नए कृषि कानूनों (Farm Laws) को वापस लेने की मांग को भी दोहराया.

Budget Session Updates in Hindi:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Budget Session Live Updates, Parliament Live Updates, PM Narendra Modi, President Speech In Parliament, Farm Laws, Farmers Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com