विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2011

'सीवीसी पर अदालत का फैसला ऐतिहासिक दिन'

उच्चतम न्यायालय द्वारा मुख्य सतर्कता आयुक्त पद पर पीजे थामस की नियुक्ति को रद्द करने के फैसले को भाजपा ने ऐतिहासिक फैसला बताया।
New Delhi: उच्चतम न्यायालय द्वारा मुख्य सतर्कता आयुक्त पद पर पीजे थामस की नियुक्ति को रद्द करने के फैसले को भाजपा ने ऐतिहासिक फैसला बताया और साथ ही कहा कि इससे संवैधानिक पद की गरिमा बहाल हुई है। लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने न्यायालय के फैसले के कुछ देर बाद कहा, सीवीसी पद की गरिमा बहाल हुई है। सीवीसी की नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले तीन सदस्यीय पैनल का हिस्सा रही सुषमा ने थॉमस को इस पद पर नियुक्त किए जाने का लिखित विरोध किया था और उस पर अपनी नाराजगी भी जतायी थी। इसमें तीसरे सदस्य केन्द्रीय गृहमंत्री पी चिदम्बरम थे। भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कानून के शासन के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। एक अन्य भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री को पूरी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए। भाकपा के डी राजा ने कहा कि शीर्ष अदालत का फैसला केन्द्र सरकार के लिए बड़ा झटका है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पीजे थॉमस, नियुक्त गैरकानूनी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com