सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले (Sushant Singh Death Case) की जांच में ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स (Drug Addiction in Bollywood) की चर्चा तेज हो चली है. NCB का दावा है कि इस मामले में कई बड़े कलाकारों का नाम सामने आ रहे हैं, बॉलीवुड में ड्रग्स के मुद्दे की गूंज आज मानसून सत्र (Monsoon Session) के दौरान सदन में भी सुनाई दी. भोजपुरी सुपरस्टार और गोरखपुर से बीजेपी के सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) ने इस मुद्दे को सदन में उठाया. मानसून सत्र में कार्यवाही के दौरान रवि किशन ने कहा कि ड्रग्स की तस्करी और युवाओं द्वारा इसका सेवन करना हमारे देश के सामने नई चुनौती बनकर सामने आया है. युवाओं को भटकाने के लिए चीन और पाकिस्तान साजिश के तहत पंजाब और नेपाल के जरिए यह ड्रग्स पूरे देश में फैलता है.
ये भी पढ़ें: कंगना रनौत का पुराना Video वायरल, बोलीं- 'एक बार ड्रग एडिक्ट बन गई थी'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने कहा कि ड्रग्स की लत का शिकार बॉलीवुड भी है. NCB बहुत अच्छा काम कर रहा है. मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करुंगा कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर सख्त सजा दी जाए ताकि पड़ोसी देशों की साजिश का अंत हो सके.
ये भी पढ़ें: इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 90 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त
बताते चलें कि सुशांत मामले की जांच कर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती समते कई लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके कनेक्शन बॉलीवुड के कलाकारों के साथ थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं