विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2019

बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, जिन्हें भारत में डर लगता है उन पर बम गिरा दो

देश में असुरक्षा की भावना को लेकर जो बहस शुरू हुई थी वह समय के साथ नए पड़ावों पर पहुंचती जा रही है.

बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, जिन्हें भारत में डर लगता है उन पर बम गिरा दो
यूपी के खतौली से बीजेपी विधायक विक्रम सैनी
  • बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल
  • खतरा महसूस करने वालों को बम से उड़ा दो
  • उत्तर प्रदेश के खतौली से विधायक हैं विक्रम सैनी
नई दिल्ली:

देश में असुरक्षा की भावना को लेकर जो बहस शुरू हुई थी वह समय के साथ नए पड़ावों पर पहुंचती जा रही है. इस बहस में 'आग में घी' का काम कर रहे हैं नेताओं के बिगड़े बोल. विवादित बयानों की कड़ी में नया विवादित बयान सामने आया है बीजेपी विधायक का. उत्तर प्रदेश के खतौली विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक विक्रम सैनी ने भारत में असुरक्षित महसूस करने वालों को बम से उड़ा देने की बात कही है. हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने इसी तरह की असुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी. बीजेपी नेता के इस बयान को बॉलीवुड अभिनेता की चिंता से जोड़कर देखा जा रहा है. उनके इस बयान का वीडियो भी सामने आया है. हालांकि उन्होंने कहा है कि यह भावना उनकी व्यक्तिगत है. 

मध्यप्रदेश के अजब मंत्रीजी : श्रम मंत्री ने लात मारने की बात कही, स्वास्थ्य मंत्री 'ओपीडी' नहीं जानते!

विक्रम सैनी ने कहा कि ऐसे लोग जो देशद्रोही हैं जो कहते हैं कि हमें देश में खतरा है. मैंने उनके लिए बोला है कि उनका कुछ न कुछ इंतजाम होना चाहिए. ऐसा कानून बनाया जाए कि जो ऐसा बोले उसके लिए सजा का प्रावधान हो और इस तरह के बयान देशद्रोह की श्रेणी में आए. सैनी ने कहा कि अगर सरकार मुझे मंत्रालय दे तो मैं ऐसे लोगों को बम से उड़ा दूंगा. सेना के पास बहुत बम है वहां से लेकर फोड़वा दूंगा. 

भाजपा MLA बोले- पाकिस्तान चले जाएं नसीरुद्दीन शाह, टिकट और वीजा मैं करा दूंगा

सैनी के इस बयान के बाद पीछे खड़े उनके समर्थक ने भारत माता की जय के नारे लगाने शुरू कर दिए. सैनी ने कहा कि जिनकों डर लग रहा है वो देश में क्यों हैं, वह जिंदा क्यों है. जिनके अंदर देश भक्ति की भावना नहीं है उन्हें यहां रहने की जरूरत है. सैनी के मुताबिक जो लोग असुरक्षित महसूस करते हैं वो वहां चले जाएं जहां सुरक्षित महसूस करते हैं. उन्हें रोका किसने है. विक्रम के इस बयान पर हंगामा होना तय माना जा रहा है.     

Video:भाषा का संयम खोते बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, Vikram Saini, Naseeruddin Shah, Controversial Statement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com