बिहार के औरंगाबाद और नवादा में दो जगहों पर अलग-अलग पक्षों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि देशव्यापी लॉकडाउन के बीच औरंगाबाद जिला के जम्होर थाना क्षेत्र के दुधैला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि इस हिंसक झड़प में 2 महिला समेत कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. औरंगाबाद के पुलिस उपाधीक्षक अनूप कुमार ने बताया, “दुधैला गांव के धनंजय सिंह का परिवार खेतों में काम कर रहा था. इसी बीच हथियार तथा लाठी डंडों से लैस रतनौर गांव के कुछ लोग आये और अचानक उन पर हमला बोल दिया जिसमें धनंजय की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं.”
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए उसे औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है. धनंजय ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना अंतर्गत मुड़लाचक डीह गांव स्थित अनुसूचित टोला में बच्चों के बीच खेलने दौरान शुक्रवार को हुए विवाद में दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए और इस दौरान सात लोग घायल हो गए. वारिसलीगंज थाना प्रभारी पवन कुमार ने वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि झड़प के दौरान चिड़िया मारने वाली बंदूक से गोली चलाई गई है. उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
कुमार ने बताया कि घायलों में दो नवादा सदर अस्पताल रेफर किया गया है जबकि बाकी अन्य को इलाज के लिए वारिसलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन के लोग उक्त गांव में कैम्प कर रहे हैं. लॉकडाउन में सभी ग्राम वासियों को अपने-अपने घरों में रहने को कहा गया है. बताया जाता है कि बृस्पितिवार की शाम बच्चों के खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था और शुक्रवार को एकबार फिर दोनों पक्ष उसी बात को लेकर आपस में उलझ गए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं