बिहार में 4 नवंबर को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी STET को टाल दिया गया है. इस एग्जाम के लिए नई तारीख का ऐलान किया गया है, साथ ही ये भी बताया गया है कि परीक्षा की तारीख आगे क्यों बढ़ानी पड़ी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बताया है कि अब ये परीक्षा 21 नवंबर 2026 को आयोजित होगी. इसके साथ ही अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड को लेकर भी अपडेट दिया गया है. परीक्षा से ठीक कुछ दिन पहले तारीख को आगे बढ़ाए जाने को लेकर लाखों अभ्यर्थी कंफ्यूजन में हैं.
क्यों बदलनी पड़ी परीक्षा की तारीख?
बिहार STET परीक्षा की तारीख इसलिए बदली गई है, क्योंकि केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की परीक्षा इसी दिन 4 नवंबर को आयोजित हो रही है. अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो और परीक्षा केंद्र पर भीड़भाड़ से बचने के लिए एसटीईटी परीक्षा को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया. हालांकि बोर्ड ने साफ किया है कि बाकी तारीखों पर होने वाली STET 2026 की परीक्षाएं पहले के तय शेड्यूल पर ही होंगीं, इन्हें लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
कब जारी होगा एडमिट कार्ड?
BSEB की तरफ से जारी पोस्ट में बताया गया है कि अभ्यर्थियों के लिए संशोधित एडमिट कार्ड 24 अक्टूबर 2026 को जारी किया जाएगा. इसमें परीक्षा की तारीख में बदलाव दिखेगा. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
नया एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड
- STET का अपडेटेड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक बेवसाइट stetregistration.cbtrt.co.in पर जाएं
- यहां आपको Bihar STET 2026 revised admit card का लिंक नजर आएगा, इस पर क्लिक करें
- यहां आपको अपने यूजर आईडी से लॉगइन करना होगा
- सबमिट का बटन दबाते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीम पर दिखेगा
- इसे यहां से डाउनलोड करें और इसका प्रिंट भी जरूर ले लें
यह भी पढ़ें | पुलिस अधिकारी हवा में फायरिंग कब कर सकते हैं? जानें IPS अंकिता शर्मा पर क्यों उठे सवाल
यह भी पढ़ें | CA इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं