जहां एक और बिहार के साथ-साथ पूरे देश में कोरोना संक्रमण को लेकर आम लोगों की जिंदगी पटरी पर उतर गई थी. वही जमुई जिला में जांच के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आने से जिले से लेकर सूबे की राजधानी पटना तक हड़कंप मच गया है. कोरोना जांच के नाम पर फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब जांच रिपोर्ट की डाटा लीक हो गई. जांच रिपोर्ट की डाटा लीक होते हैं स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी से लेकर जिलाधिकारी तक के पांव के नीचे जमीन खिसक गया.
चीन को भारत की जमीन सौंपने के राहुल गांधी के आरोपों को रक्षा मंत्रालय ने बताया गलत
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश पर डीएम अवनीश कुमार सिंह ने पूरे मामले की जांच को लेकर एक टीम गठित कर दी. जो गुरुवार को दिनभर मामले की जांच में व्यस्त रहें. बताया जाता है कि जमुई जिला के 3 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा और जांच के नाम पर जांच करने वाले ऑपरेटर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी द्वारा फर्जीवाड़ा किया गया.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर
जनवरी माह में इन तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 588 लोगों की जांच तो की गई, लेकिन इस जांच रिपोर्ट में सबसे अधिक फर्जी पाए गए. और वह भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 230 लोगों में सिर्फ 12 नाम जमुई शहर के 150 नाम की लिस्ट में से 65 नाम और सिकंदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 208 लोगों के नाम में सिर्फ 43 नाम वैध पाए गए.
वित्त मंत्री का कांग्रेस पर तंज, बोलीं- गरीबों, मिडिल क्लास को मिल रहा है लाभ, 'दामाद' को नहीं
जबकि वैध पाए गए बरहट प्रखंड में आरटी पीसीआर टेस्ट कराने वाले 26 लोग के नाम पर एक ही मोबाइल नंबर दर्ज किया गया था. वह नंबर था 8877290490 जो बांका जिला के 1 गांव के रहने वाले बेजू रजक का है. वही उससे बात करने पर उसने कहा कि उनका ना कभी जमुई आना हुआ है और ना जमुई में कोई संबंध है
डीएम ने डीटीओ और जनसंपर्क पदाधिकारी की दी जांच की जिम्मेवारी
कोरोना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आने पर आनन-फानन में डीएम अवनीश कुमार सिंह ने जमुई पीएचसी की जांच डीटीओ अनुज कुमार और सिकंदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच के लिए सूचना और जनसंपर्क पदाधिकारी राघवेंद्र कुमार को जिम्मा दिया गया है. वहीं, जब टीम सदर अस्पताल स्थित पीएचसी पहुंची तो ब्लॉक कमेटी मोब्लाइजर पंकज कुमार ने लीपापोती करते हुए उस डेट में सिर्फ आशा कार्यकर्ताओं की जांच होने की बात बताया. इससे साफ बता चलता है कि पूरे मामले को छिपाने के लिए उस डेट में कागजातों को छिपाने का प्रयास किया है.
वहीं, जब इस संबंध में सदर अस्पताल के सिविल सर्जन तथा उपाधीक्षक से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने इन मुद्दे पर कुछ भी बोलना मुनासीब नहीं समझा और चलते बने.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं